Uncategorized

आदिवासी समाज सशक्त और संगठित समाज है-ओंकार साहू

आदिवासी समाज के वार्षिक महासभा में शामिल होकर विधायक नें शेड निर्माण का किया भूमिपूजन


धमतरी। आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज धमतरी तहसील के तत्वाधान में ग्राम भानपूरी में वार्षिक महासभा का आयोजन किया गया.जिसमें आदिवासी समाज के लोग एकत्रित होकर समाज के कई अहम मुद्दे, समस्या, उपलब्धियो , आदिवासी संस्कृति के संरक्षण समुदाय की एकता पर चर्चा किये. इस कार्यक्रम विधायक ओंकार साहू बतौर मुख्यअतिथि रहें उन्होंने बूढ़ा देव का पूजन अर्चन कर आदिवासी भवन के पास शेड निर्माण का भूमिपूजन किया. विधायक ओंकार साहू नें कहा आदिवासी समाज बहुत ही सशक्त और संगठित समाज है निश्चित ही यह समाज के विकास के लिये गर्व का विषय हैं. आगे कहा लेकिन आज हर समाज का युवा वर्ग नशे ओर भटक चुका है. इसलिये समाज प्रमुखो को नशा मुक्ति के लिये मुहीम चलाना जरुरी हों गया है जिससे समाज में अच्छा वातावरण बना रहें.कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक ओंकार साहू , पूर्व जनपद अध्यक्ष गुंजा साहू , जयपाल ध्रुव तहसील अध्यक्ष आदिवासी समाज, माधवसिंह ठाकुर, जिलाध्यक्ष आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज, धमतरी, चन्द्रकला नेताम, जिलाध्यक्ष (म.प्र.) सर्व आदिवासी समाज, धमतरी, ईश्वरी नेताम, अजय फत्तेलाल ध्रुव सभापति जिला पंचायत धमतरी , खिलेन्द्र पडोटी जिलाध्यक्ष (यु.प्र.), वेदप्रकाश ध्रुव , गेवाराम नेताम , शत्रुघ्न साहू सेक्टर अध्यक्ष, ईश्वर साहू संरपच ग्राम पंचायत भानपुरी, खुमान साहू उपसंरपच भानपुरी, अनिता ठाकुर, सुरेन्द्र कुमार ध्रुव, नारायण ध्रुव, ललित ठाकुर, ठाकुर राम नेताम, राहुल नेताम, हुलारसिंग कोर्राम , सैनकुमार मंडावी, गोवर्धन ध्रुव साथ में बड़ी संख्या में मातृ शक्ति व समाज जन की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!