Uncategorized

निगम में उपलब्ध नही था केबल, पार्षद कुशल लोढ़ा ने स्वयं के खर्च से खरीदकर कराया वार्ड वाटर सप्लाई सुचारु

श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड में बोर के केबल में आई खराबी, पार्षद की तत्परता से वार्डवासियों को मिली जल संकट से राहत

मूलभूत सुविधाओं की बेहतरी हेतु लगातार प्रयासरत रहते है श्री लोढ़ा

धमतरी। भीषण गर्मी के चलते कुछ वार्डो में जल संकट की समस्या आ रही है। इसी कड़ी में श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड में बोर के केबल में खराबी की समस्या आई जिससे वार्ड में पेयजल सप्लाई बाधित हो गई है जैसे ही इसकी सूचना वार्ड पार्षद कुशल लोढ़ा को दी गई वे तत्काल मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। और केबल खराबी की पुष्टि होने पर इसकी जानकारी निगम जल विभाग को दी। पार्षद श्री लोढ़ा ने तत्काल सुधार कार्य कर जल्द वार्ड में पेयजल सप्लाई सुचारु करने की मांग की लेकिन उन्हें सूचना दी गई कि वर्तमान में निगम में केबल की उपलब्धता नहीं है। ऐसे में कई दिन तक वार्ड में पानी सप्लाई बाधित रह सकता था इसलिए समस्या की गंभीरता व भीषण गर्मी को देखते हुए पार्षद श्री लोढ़ा ने एक बार फिर जन सेवा का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए स्वयं के खर्च से केबल खरीदा और सुधार कार्य कराया। जिसके पश्चात वार्ड में पुन: जल सप्लाई शुरु हो पाया जिससे वार्डवासियों को जल संकट से राहत मिल पाई।
लोक निर्माण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष से की वार्ड विकास व स्वच्छता के संंबध में चर्चा
वैसे तो पार्षद श्री लोढ़ा निगम में जनप्रतिनिधि व जिम्मेदार पदाधिकारियों से रोजाना वार्ड की मांगो व समस्याओं से अवगत कराते रहते है। वहीं गुरुवार को निगम कार्यालय में पार्षद श्री लोढ़ा लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी से भेंट कर उनसे वार्ड के विकास कार्यो के संबंध में चर्चा की। एवं शहर विकास के संबंध में भी चर्चा की। इसके अतिरिक्त निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष निलेश लुनिया से वार्ड में स्वच्छता को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से चर्चा एवं मांग की।
रोजाना करते है वार्ड भ्रमण, समस्याओं के निराकरण का करते है हर संभव प्रयास

उल्लेखनीय है कि कुशल लोढ़ा को वार्डवासियों ने जिन उम्मीदों के साथ मतदान कर पार्षद निवार्चित किया है उन उम्मीदों पर वे खरा उतरने हर संभव प्रयास कर रहे है। वे रोजाना अल सुबह वार्ड भ्रमण पर निकलते है और वार्डवासियों से भेंट मुलाकात कर उनकी मांग व समस्याओं से रुबरु होते है। फिर तत्काल निराकरण के प्रयास में जुट जाते है। इस दौरान वार्ड के विकास के संबंध में वार्डवासियों से चर्चा करते है। और वार्डवासियों के भावनाओं के अनुरुप मांगो को महापौर व अन्य जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखते है। इसके अतिरिक्त मूलभूत सुविधाओं की बेहतरी हेतु लगातार प्रयासरत रहते है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!