Uncategorized

मंडी में दलहन, तिलहन की आवक अब तक नहीं, धान की आवक भी कम, तौलिया, हमालो को नहीं मिल रहा काम

दलाल सक्रिय मंडी के बाहर ही कर रहे किसानों से सौदा, शासन को राजस्व व तौलिया, हमालो को काम का हो रहा नुकसान

स्थिति में जल्द सुधार नहीं होने पर आंदोलन को होंगे मजबूर – अध्यक्ष यादराम साहू

धमतरी। कृषि उपज मंडी में जहां धान की व अन्य उपज की आवक हमेशा बनी रहती है। वहां स्थिति महीनों से खराब है। श्यामतराई स्थित मंडी में आवक कम होने से शासन को राजस्व का वहीं तौलिया हमाल संघ को काम का भारी नुकसान हो रहा है। जिससे वे चिंतित है।
ज्ञात हो कि धमतरी कृषि उपज मंडी प्रदेश के बड़े मंडियों में शुमार है। यहां स्थिति खराब बताई जा रही है। यहां समर्थन मूल्य पर धान खरीदी समाप्त होने के बाद थोड़ी आवक शुरु हुई जो आज तक बढ़ नहीं आई है। मंडी में रोजाना 500-600 कट्टा धान की बिक्री भी ठीक से नहीं हो पा रही है। इसमें तौलैय्या हमालो को पर्याप्त काम ही नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध में तौलिया हमाल संघ के अध्यक्ष यादराम साहू ने कहा कि मंडी में धान की आवक कम व दलहन तिलहन की आवक नहीं हो रही है। इसका कारण कुछ दलालों द्वारा मंडी के बाहर ही धान व अन्य फसलों का सौदा करना है। इससे सिर्फ दलाल को ही फायदा हो रहा है। जबकि शासन को सौदा पत्रक नहीं कटने से राजस्व का किसानों को बिना बोली के कारण कम भाव मिलने से नुकसान हो रहा है। वहीं मंडी में रोजी, मजदूरी करने वाले तौलय्या व हमालो को काम नहीं मिलने से आर्थिक नुकसान हो रहा है। महीनों से काम की कमी के कारण तौलय्या व हमालो की आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही है। बढ़ते मंहगाई के दौर में बिना काम के गुजारा काफी मुश्किल हो रहा है। इस स्थिति पर मंडी प्रशासन को ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि मंडी के आवक बढ़े और शासन किसानों और मजदूरों का नियमानुसार लाभ हो।
कृषि उपज श्यामतराई में चना आदि की आवक तो नहीं हो रही है बल्कि धान की आवक भी काफी कम है। 16 अप्रैल को मंडी में 181 कट्टा, 15 अप्रैल को 547 कट्टा, 13 अप्रैल को 388 कट्टा, 10 अप्रैल को 138 कट्टा, 6 अप्रैल को 498 कट्टा, 4 अप्रैल को 209 कट्टा, 2 अप्रैल को 195 कट्टा, व 1 अप्रैल को 864 कट्टा धान की बिक्री हुई है। इतने कम खरीदी- बिक्री में हमालो को काम मिलना व घर चलाना मुश्किल हो रहा है।
सरकार खरीद रही 6 क्विंटल, उत्पादन 10-12 क्विंटल फिर भी मंडी नहीं पहुंच रहा चना
तौलय्या हमाल संघ के अध्यक्ष यादराम साहू ने कहा कि दलहन तिलहन के उत्पादन को सरकार बढ़ावा दे रही है। उत्पादन भी बढ़ा है। लेकिन मंडी में आवक न होना चिंतन का विषय है। श्री साहू के अनुसार प्रति एकड़ सरकार 6 क्विंटल चना किसानों से खरीद रही है। जबकि धमतरी क्षेत्र के किसानों के खेतो में 10-12 क्विंटल प्रति एकड़ उत्पादन सामान्य बात है। बाउजूद इसके मंडी में चना नहीं पहुंच रहा है। कुछ दलाल बाहर से ही किसानों से सौदा कर रहे है। इस दौरान संघ के अध्यक्ष यादराम साहू सेवक राम साहू, पलेश्वर साहू, कैलाश साहू, संतोष साहू, प्यारेलाल सिन्हा, हगन्नुराम, जगदीश शर्मा, दिनेशे नेताम, सावित्री, शांता, मानकी आदि ने स्थिति में सुधार कर मंडी में आवक बढ़ाने की मांग की है। संघ के अध्यक्ष यादराम साहू ने कहा कि स्थिति में जल्द सुधार नहीं होने पर आंदोलन को मजबूर होंगे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!