सद्गुरु स्वामी टेऊँराम जी महाराज के 140वें जन्मोत्सव पर दिव्यांग बच्चों को प्रेमपूर्वक खिलाया गया भोजन खिलाया गया, किया गया भेंट प्रदान

एग्जेक्ट फाउंडेशन रुद्री द्वारा संचालित दिव्यांग बच्चों के स्कूल एवं हॉस्टल में 45 विशेष बच्चे शिक्षा ग्रहण करने के साथ ले रहे हैँ आवासीय सुविधा का लाभ
आचार्य सद्गुरु स्वामी टेऊँराम जी महाराज के 140वें जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आश्रम परिवार की ओर से सभी बच्चों एवं पूरे स्टॉफ को श्री प्रेम प्रकाश आश्रम में भोजन के लिए सादर आमंत्रित किया गया।
इस अवसर पर गुरु भक्तों ने सभी बच्चों को अपने हाथों से प्रेमपूर्वक भोजन परोसा। सेवा भाव से भरे इस माहौल में बच्चों के चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही थी। कार्यक्रम के दौरान गुरुभक्तों द्वारा सभी बच्चों को दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री के साथ नगद भेंट भी प्रदान की गई।
आश्रम प्रबंधन और एग्जेक्ट फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने इस आयोजन के लिए सभी गुरु भक्तों का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा और समर्पण की भावना को बढ़ाते हैं

