नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली स्कूटी रैली
नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीति और निर्णय प्रक्रिया में सशक्त बनाने का मजबूत माध्यम बनेगा - रंजना साहू

धमतरी। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में स्कूटी रैली का आयोजन स्थानीय बिलाई माता मंदिर से प्रारंभ होकर सदर बाजार शास्त्री चौक सिहावा चौक रत्नाबांधा चौक होते हुए जोधापुर चौक में सम्पन्न हुआ जहां महिला शक्ति द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम हस्ताक्षर युक्त धन्यवाद फ्लेक्स प्रस्ताव दिया । इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी को उनका सम्मान और अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक कदम है। आज की यह स्कूटी रैली इस बात का प्रतीक है कि हमारी मातृशक्ति अब केवल घर तक सीमित नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में बराबरी से भागीदारी निभाने के लिए तैयार है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना डिपेन्द्र साहू ने कहा आज का दिन हमारे लिए गर्व का विषय है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीति और निर्णय प्रक्रिया में सशक्त बनाने का मजबूत माध्यम बनेगा। यह स्कूटी रैली नारी जागरूकता, आत्मविश्वास और संगठन शक्ति का जीवंत उदाहरण है। जिला प्रभारी भाजपा किरण बघेल ने कहा कि हम सभी के लिए यह गौरव का क्षण है कि हम नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में एकजुट होकर यह स्कूटी रैली निकाल रहे हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित जनों में जिलाध्यक्ष अनीता यादव कार्यक्रम प्रभारी अर्चना चौबे पिंकी शिवराज शाह प्रेमलता नागवंशी श्यामा साहू ज्योति जैन महामंत्री प्रियंका सिन्हा कविता यादव धमतरी जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव मोनिका देवांगन जागेश्वरी साहू धनेश्वरी साहू चंद्रकला पटेल रुकमणी सोनकर प्रीति यदु नगर पंचायत अध्यक्ष आमदी ज्योति साहू अनीता सोनकर श्यामा साहू पुष्पलता साहू हेमलता साहू गरिमा नेताम पवित्रा दीवान गीता शर्मा लक्ष्मी सोनी आशा लोधी अनामिका शर्मा गीतेश्वरी निशा वैष्णव प्राची सोनी सीमा चौबे किरण सिन्हा चंद्रिका साहू तिलेश्वरी साहू सीमा देवांगन सरिता असाई महेश्वरी गजेन्द्र रितिक यादव पूजा यादव कल्पना शर्मा ऊषा सोनी दमयंती गजेन्द्र पूजा कुंजाम जागेश्वरी साहू ईश्वरी पटवा,संगीता जगताप विनीता कोठारी नम्रता पवार जागेश्वरी साहू हिमानी साहू आदि उपस्थित रहे।
