Uncategorized

सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने स्कूलों में चलाया जा रहा है यातायात जागरूकता अभियान

सर्वोदय स्कूल के छात्र-छात्राओं को दिया गया यातायात नियमों की जानकारी

धमतरी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक यातायात मणीशंकर चन्द्रा के मार्गदर्शन में यातायात शाखा धमतरी के सउनि चन्द्रशेखर देवांगन, सुरेश नेताम के द्वारा सडक सुरक्षा अभियान के तहत सर्वोदय उच्च मा0 विङ्म हिन्दी में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया।

जिसमें उप पुलिस अधीक्षक यातायात मणिशंकर चन्द्रा के द्वारा कक्षा 9वीं से 12 वीं तक के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने बताया कि 16 वर्ष से कम उम्र के स्कूली नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति नहीं है, सायकल या पैदल स्कूल आने वाले बच्चों को मार्गों में झुंड में नही चलने, एक-एक करके आगे पीछे चलने, चौक पर पहुंचने पर स्टाप लाईन में रूकने एवं सिग्नल चालू होने पर ही आगे बढऩे बताये, साथ ही चौक पर कैसे रुकना और चलना है. इसके बारे में बताया कि चौक में हमेशा बायें तरफ की सिग्नल खुली रहती है, बाये चलने वाले चौक-चौराहों पर नहीं रुकते सिग्नल के संबंध में बच्चों को बताये की लाल बत्ती जलने पर स्टाप लाईन के पीछे रुके। स्कूली बच्चों को बिना लायसेस के वाहन नहीं चलाने सायकल या मोटर सायकल से स्कूल आने के दौरान ओव्हरस्पीड से नही चलने, बड़ी वाहनों को ओव्हरटेक नहीं करने, दोपहिया वाहन में चलने के दौरान तीन सवारी नही चलने व हेलमेट का प्रयोग करने आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उक्त कार्यशाला में 250 स्कूली छात्र-छात्राए प्राचार्य तिहारू राम सिन्हा, शिक्षकगण एवं आरक्षक मो. जुनैद,अनिल साहू,चालक प्रमोद साहू उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!