Uncategorized

सोशल क्लब व सखी सहेली ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस व होली मिलन का हुआ आयोजन


धमतरी। सोशल क्लब एवं सखी सहेली ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में श्रीमति सरोज अग्रवाल एवं श्रीमति रीटा लुंकड के सह नेतृत्व तथा श्रीमती सुमित्रा अग्रवाल, भारती कृदत्त, मनीषा साहा, डॉ वर्षा जैन, माला महावर, मीना खंडेलवाल, सरिता सिंघल, अनीता मित्तल, ओमलता राठी, सरला राखेचा,सीमा अग्रवाल एवं रमा अग्रवाल की उपस्थिति में महिला दिवस एवं होली मिलन का रंगारंग आयोजन किया गया। महिला दिवस के अवसर पर समाज सेवा हेतु जहां एक ओर नारी शक्ति डा वीणा चटर्जी एवं श्रीमती सीमा अग्रवाल का सम्मान किया गया वहीं दूसरी ओर स्वीकार किया गया कि महिला और पुरुष एक दूसरे के पूरक हैं तथा उनके बीच में होड़, तुलना, समानता बेमानी है। समाज और सृष्टि के लिए दोनों ही समान रूप से आवश्यक है। इसलिए प्रत्येक महिला को स्वयं पर गर्व होना चाहिए। मौज-मस्ती-मनोरंजन, हाऊजी, एक-दूसरे को गुलाल लगाने से कार्यक्रम में चार चांद लगा। श्रीमती निशा लुंकड द्वारा खिलाए गये गेम्स एवं बुरा न मानो होली पर श्रीमति अनु नंदा द्वारा दिए गये टाइटल्स को सबने सराहा तथा उसका भरपूर आनंद उठाया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!