Uncategorized

मोदी जी के स्वच्छ भारत मिशन को सदर उत्तर वार्ड में किया जाएगा सार्थक – नीलेश लुनिया

वार्ड में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की बैठक लेकर श्री लुनिया ने किया बेहतर सफाई व्यवस्था हेतु निर्देशित

सदर उत्तर वार्ड पार्षद नीलेश लुनिया पहुंचे हाईवे चैनल के जिला कार्यालय, विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा

धमतरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को स्वच्छ बनाने का बीड़ा उठाते हुए स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान को सदर उत्तर वार्ड मे सार्थक बनाया जाएगा। वार्ड में विकास के साथ ही स्वच्छता को प्राथमिकता दी जाएगी। उक्त बाते सदर उत्तर वार्ड पार्षद नीलेश लुनिया ने कही। श्री लुनिया हाईवे चैनल के जिला कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहा कि वार्ड में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसकी शुरुआत हो चुकी है। अलसुबह 6 बजे वार्ड में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की बैठक लेकर स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में निर्देशित किया गया। वार्ड की जाम नालियों की सफाई की जा रही है। रोजाना वार्ड भ्रमण कर स्वच्छता की पड़ताल की जा रही है। और आवश्यक स्थानों पर सफाई कराई जा रही है। वार्ड में विकास के साथ ही स्वच्छता को बराबर महत्व दिया जा रहा है। यदि हम अपने घर व आसपास को स्वच्छ रखें तो वार्ड स्वच्छ होगा, वार्ड स्वच्छ होगा तो शहर स्वच्छ होगा। इसलिए स्वच्छता बनाने सभी का सामूहिक सहयोग आवश्यक है।
श्री लुनिया ने कहा कि महापौर रामू रोहरा का नेतृत्व में शहर का विकास तेजी से होगा। इसकी शुरुआत हाल ही में प्रस्तुत बजट में स्पष्ट हो चुका है। धमतरी शहर को उक्त बजट में विकास की कई सौगाते मिली है। शहर के प्रमुख मार्गो का चौड़ीकरण, निर्माण व कांटा तालाब चौपाटी, नया इंडोर स्टेडियम जैसे कई सौगाते मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन स्थापित हो रहा है। साय सरकार सभी वर्गो के हितों के लिए कार्य कर रही है। विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। अनेक योजनाओं के माध्यम से आम जनता को लाभ पहुंचाया जा रहा है।
वार्ड के आधुनिक जिम को किया जायेगा अपग्रेड
चर्चा के दौरान सदर उत्तर वार्ड पार्षद नीलेश लुनिया ने बताया कि उनके कार्यकाल में वार्ड में शहर का सबसे आधुनिक शासकीय जिम उन्होने बनवाया था। जहां आधुनिक मशीनो ंके साथ ही एसी की भी सुविधा है। जहां शहर भर के युवा सेहत बनाने पहुंचते है। उक्त जिम को और अपग्रेड किया जायेगा। नये आधुनिक सामान लगाए जाएंगें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!