Uncategorized

ग्राम दर्री एंव अभनपुर मे मोटर सायकल चोरी करने वाले आरोपी को कुरूद पुलिस व सायबर टीम ने किया गिरफ्तार

प्रार्थी रविकांत साहू पिता अंजोर साहू निवासी दर्री थाना कुंरूद द्वारा 27 जून को रात्रि में अपने मकान के सामने मो०सा० डिस्कवर कमांक सीजी 05 डब्लू 7025 को खड़ी किया था, जिसे सुबह उठकर देखा तो कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा मो०सा० को चोरी कर ले गया था जिसको अपने आस पास,मित्र रिश्तेदार को पूछा,जब मो०सा० कहीं नही मिलने पर की सूचना पर थाना कुरूद में अप० क्रं 325/24 धारा 379 भादवि.के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था।जिसके पता तलाश हेतु थाना कुरूद के अधिकारी कर्मचारी एवं सायबर सेल अधिकारी कर्मचारी की संयुक्त टीम द्वारा घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज, मुखबीर सूचना पर एवं आसपास पता तलाश करने पर मुखबिर सूचना मिला कि एक व्यक्ति छ०गо ढाबा के पास मो०सा० बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है एवं लोगों से चर्चा कर रहा है कि सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर संदेही हेमसागर ध्रुव पिता हेमंत ध्रुव 20 वर्ष ग्राम गुजरा थाना भखारा से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि ग्राम दर्री से मो०सा० डिस्कवर को चोरी करना एवं 12 जून को ग्राम सारखी प्रवेश द्वार अभनपुर के पास एचएफ डिलक्स के साथ मो०सा० के हैंडल में टंगी पैंट के जेब में रखी नगद 5000 रू एक जीयो कंपनी के मोबाईल को चोरी कर वहा से भागना एवं रास्ते में मोबाईल को नहर में फेकना बताया गया। मो०सा० डिस्कवर को चोरी कर उपयोग कर रहा था एवं एचएफ डिलक्स को घर में छुपाकर रखना बताया। एचएफ डिलक्स का थाना अभनपुर क्षेत्र में चोरी गये दोनों मोटर सायकिल को जब्त कर आरोपी कोविधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा जा रहा है।गिरप्तार आरोपी हेमसागर ध्रुव पिता हेमंत ध्रुव उम्र 20 वर्ष ग्राम गुजरा थाना भखारा निवासी है.उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना कुरूद से प्रभारी निरीक्षक अरूण साहू, सउनि हेमंत ध्रुव, सउनि संतोष कोमरा आर० सूरज देवदास, डेनेश्वर बाबू टंडन एवं सायबर सेल टीम से निरीक्षक सन्नी दुबे, प्रआर.देवेन्द्र राजपूत, आरक्षक मनोज साहू, किशोर देशमुख, योगेश नाग, दीपक साहू, गोपाल चन्द्राकर की भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!