Uncategorized

नवनिर्वाचित जिपं अध्यक्ष अरुण सार्वा के नगरी आगमन पर हुआ स्वागत


नगरी। जिला पंचायत धमतरी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरुण सार्वा के नगरी आगमन पर रावण भाटा में उनका स्वागत किया गया। समर्थकों ने फूल-माला से स्वागत किया। आतिशबाजी की। रावणभाटा से बजरंग चौक तक रैली निकाली। जगह-जगह समर्थकों ने उनका स्वागत किया। अरुण सार्वा क्षेत्र क्रमांक 12 से जिला पंचायत सदस्य चुने गए। उन्हें 15 हजार से अधिक मत से एकतरफा विजयी मिली थी। उनके समर्थकों ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। मिठाइयां बांटी। रैली अरुण सार्वा के गृहग्राम साकरा पहुंचा। जहां उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। निर्विरोध अध्यक्ष अरुण सार्वा ने कहा कि भाजपा ने जो आशीर्वाद और दायित्व सौंपा है, उसे निष्ठा से पूरा किया जाएगा। जनता के हित में हरसंभव प्रयास रहेगा, ताकि शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता के क्षेत्र में जिले को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा सके। पार्टी संगठन ने जो भरोसा जताया उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश रहेगा। अंतिम व्यक्ति तक केंद्र और राज्य सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले इसका प्रयास होगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, नागेंद्र शुक्ला, विकल गुप्ता, नपं अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, जिपं सदस्य अजय ध्रुव, रूपेंद्र साहू, खेमेन्द्र साहू, प्रवीण गुप्ता, अनिल वाधवानी विनय देवांगन, अनिरुद्ध गंजीर, रवि भट्ट, हनी कश्यप, समेत भाजपाई उपस्थित थे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!