Uncategorized

जिले के भोथली और बेलरगांव में आयोजित हुआ समाधान शिविर

प्रधानमंत्री आवास योजना का जिले में हो रहा बेहतर क्रियान्वयन-कलेक्टर

*समाधान शिविरों में शासन की योजनांतर्गत हितग्राहियों को वितरित की गयी विभिन्न सामग्रियां*

धमतरी 29 मई 2025/सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त मांग एवं शिकायतो का निराकरण पश्चात आज धमतरी विकासखंड के ग्राम पंचायत भोथली और नगरी विकासखंड के ग्राम बेलरगांव में कलस्टर स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। भोथली कलस्टर में कुल 8 हजार 503 मांग एवं 178 शिकायत प्राप्त हुए थे, जिनके निराकरण की जानकारी ग्रामीणों को दी गयी। साथ ही शासन की योजनाओं के बारे में बताते हुए विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया गया। इस शिविर में ग्राम पंचायत भोथली, बलियारा, सेहराडबरी, डोड़की, सम्बलपुर, लिमतरा, सांकरा, शंकरदाह, पीपरछेड़ी,गागरा, नवागांव,. कण्डेल, छाती, बोड़रा, कुल 14 ग्राम पंचायत को शामिल किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग श्री नेहरू निषाद ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों की समस्या-शिकायतों को दूर करने के लिए सुशासन तिहार की शुरूआत की है। सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री श्री साय आमजनों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुन रहे है, और उनका समाधान भी कर रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय सरकार ने महिलाओं का आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए महतारी वंदन जैसी योजना शुरू की, जिसका लाभ प्रदेश की महिलाओं को मिल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी देते हुए बताया कि पूरे प्रदेश में सबसे अधिक प्रधानमंत्री आवास धमतरी जिले में ही स्वीकृत हुए है। इसके साथ ही उन्होंने आयुष्मान कार्ड, वयवंदन कार्ड सहित शासन की अन्य योजनाओं की जानकारी देते हुए इसका लाभ उठाने की अपील ग्रामीणों से की।
वहीं कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय की मंशानुरूप आमजन की समस्याओं का समाधान करने के लिए जिले में 39 समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड, वय वंदन कार्ड, पेंशन, राजस्व संबंधी प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान, वय वंदन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास के कामों में जिले ने बेहतर प्रदर्शन किया है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि धमतरी जिले में खेती के साथ-साथ पशुपालन का भी काम बहुत ही अच्छे तरीके से किया जाता है। जिला प्रशासन द्वारा पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा केसीसी के प्रकरण बनाये गये है। इसके साथ ही किसानों को खाद-बीज आदि भी उनकी मांग अनुरूप उपलब्ध कराये जा रहे है।
इस दौरान कार्यक्रम को विधायक धमतरी श्री ओंकार साहू, पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत धमतरी श्री केशव साहू के अलावा अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा सभी स्टालांे का निरीक्षण किया गया एवं सभी विभागीय अधिकारियो से प्राप्त मांग एव शिकायतो के निराकरण के संबंध में जानकारी ली गई। समाधान शिविर में सभी विभाग प्रमुख द्वारा प्राप्त मांग एवं शिकायतों का जानकारी ग्रामीणो को दी गयी। शिविर में सभी जन-प्रतिनिधियों की उपस्थिती में विभिन्न प्रकार के विभागीय योजनओं से संबंधित स्वीकृति आदेश एवं सामग्री का वितरण किया गया, जिसमें 30 हितग्राहियो को पेंशन स्वीकृति आदेश, 10 हितग्राहियो को गृह प्रवेश की चाबी, 08 हितग्राहियो को नवीन राशन कार्ड , 9 हितग्राहियो को गोद भराई, 4 बच्चों का अन्नप्रासन्न एवं 2 सुपोषण किट , 10 हितग्राहियो को किसान किताब, 05 हितग्राहियों को सिडलींग, 05 दिव्यांग छात्र/छात्राओं को सामाग्री, 05 आयुष्मान वय वंदन कार्ड, 191 हितग्राहियों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, 09 हितग्राहियों का लार्निंग लाईसेंस ,नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना अंतर्गत 05 लाभार्थियों को चेक 05 हितग्राहियो को मछलीजाल, 08 चरवाहों को प्रोत्साहन राशि, 01 हितग्राही को श्रवण यंत्र वितरण किया गया। समाधान शिविर में श्रीमती अंगिरा ध्रुव अध्यक्ष जनपद पंचायत धमतरी, श्रीमती मोनिका देवांगन सभापति जिला पंचायत धमतरी, श्रीमती धनेश्वरी साहू सदस्य जिला पंचायत धमतरी, श्रीमती पार्वती साहू, श्रीमती देहूती साहू, श्री पीयुष तिवारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) धमतरी, श्री दीपक ठाकुर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धमतरी, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

वहीं नगरी विकासखंड के ग्राम बेलरगांव में आयोजित समाधान शिविर में कुल 307 माग एवं 02 शिकायत प्राप्त हुई थी। समाधान शिविर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सार्वा, अनुविभागीय अधिकारी रा. नगरी. पूर्व विधायक श्री श्रवण मरकाम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गरिमा नेताम, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री महेश गोटा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री हृदय साहू जनपद सदस्य श्रीमती नंदिनी साहू के अलावा सीईओ जनपद पंचायत नगरी श्री रोहित बोर्झा, कलस्टर अन्तर्गत सभी ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव समस्त विभाग के अधिकारी कर्मचारी रोजगार सहायक एंव लगभग 800 ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इस दौरान जनप्रतिनिधियो और अधिकारियों द्वारा सभी स्टाल का निरीक्षण किया गया एवं सभी विभागीय अधिकारियों से प्राप्त माग एवं शिकायतो के निराकरण के संबध में जानकारी ली गयी।
समाधान शिविर में विभिन्न प्रकार के स्वीकृति आदेश एंव सामाग्री का वितरण किया गया जिसमें 02-02 हितग्राही को रूपे कार्ड, नगद ऋण, केसीसी कार्ड, केसीसी खाद, 7 हितग्राहियों को शिक्षण सामग्री, 10 गोद भराई व 6 बच्चे को अन्न प्रसन्न, 32 राशन कार्ड, 07 आवास हितगही को चाबी, 03 हितग्राही को जाब कार्ड, 02 हितग्राही को किसान पुस्तिका का वितरण किया गया। बेलरगांव कलस्टर में भूरसीडोंगरी, आमगांव, घुरावड, बरबांधा, जैतपुरी, नवांगाव कसपुर, बोराई, घुटकेल, लिखमा, मैनपुर, फरसगांव, कट्टीगांव को शामिल थे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!