Uncategorized

सत्रह साल में दूसरी बार नाली सफाई,वार्डवासियों में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का जताया आभार

भखारा-नगर पंचायत भखारा भठेली में आगामी बरसात को ध्यान रखते हुए नाली सफाई युध्द स्तर पर जारी है। वार्ड छह,सात में अटल चौक से नाली सफाई की जा रही है। जहाँ नाली सफाई के दौरान भारी मात्रा में मलबा निकल रहा है। मुख्य रोड के व्यवसायी तथा आसपास के वार्डवासियों ने बताया कि भखारा ग्राम पंचायत से नगर पंचायत सन 2008 में बना है जब से आज तक एक बार ही इस नाली की सफाई हुई है। आज दूसरी बार सफाई हो रही है। इसके लिए नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को धन्यवाद देते हुए आभार जताया।जिनकी तत्परता एवं गंभीरता से यह संभव हो सका।नव निर्वाचित जन प्रतिनिधि जब से आए हैं।हर विषयों,तथ्यों, समस्याओं के निराकरण में हर ओर गंभीर प्रयास हो रहे हैं।जिसकी सर्वत्र प्रशंसा हो रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!