Uncategorized

सोलर पैनल को बढ़ावा देने भखारा के जनप्रतिनिधियों ने किया आह्वाहन

भारत सरकार के सतत ऊर्जा लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.इसी कड़ी में भखारा सी एस ई बी द्वारा भी अंचल के लिए कैंप रखा गया था जिसमें लोगों ने पंजीयन कराया और जानकारी हासिल की. जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन, ए ई सीमा ठाकुर जे ई ध्रुव, सहित पार्षद गण दीनानाथ साहू, डूमेंद्र गैंगबेल, भूपेंद्र यादव आदि सहित अन्य कर्मचारियों ने हिस्सा लिया. योजना का उद्देश्य रूफटॉप सोलर पैनलों को बढ़ावा देना है, जिससे 1 करोड़ घरों को मुफ्त बिजली मिल सके. इस योजना का लक्ष्य 75,021 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ 2026-27 तक 1 करोड़ घरों में रूफटॉप सोलर पैनल स्थापित करना है.

योजना के मुख्य बिंदु,सब्सिडी

2 किलोवाट तक की प्रणालियों के लिए 60 प्रतिशत और 2 से 3 किलोवाट के बीच की प्रणालियों के लिए 40 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाएगी, जिसकी सीमा 3 किलोवाट तक है. साथ ही राज्य सरकार द्वारा 30000 रूपये सब्सिडी की महत्वपूर्ण घोषणा विष्णु देव साय द्वारा की गई है.

वित्तीय सहायता

योजना के तहत, 1 किलोवाट प्रणाली के लिए 30,000 रुपये, 2 किलोवाट प्रणाली के लिए 60,000 रुपये और 3 किलोवाट या उससे अधिक प्रणाली के लिए 78,000 रुपये की सब्सिडी दी जायेगी.

मुफ्त बिजली, आय वृद्धि, पात्रता

योजना का लक्ष्य प्रति माह 300 यूनिट तक बिजली की खपत करने वाले घरों को मुफ्त बिजली प्रदान करना है.योजना के तहत, अतिरिक्त बिजली से अतिरिक्त आय उत्पन्न करने का भी अवसर मिलेगा.भारतीय नागरिक, जिनके पास उपयुक्त छत और वैध बिजली कनेक्शन है, वे इस योजना के लिए पात्र हैं.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!