Uncategorized

मगरलोड भाजपा मंडल कार्यालय में गाँव चलो घर चलो अभियान के तहत सिहावा विधानसभा में कार्यशाला का आयोजन


कुरूद। गाँव चलो घर चलो अभियान नगरी-सिहावा विधानसभा की कार्यशाला भाजपा कार्यालय मगरलोड में संपन्न हुआ। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में मार्गदर्शन के लिए जिला भाजपा के प्रतिनिधि के रूप में जि़ला संयोजक भानु चन्द्राकर ने मगरलोड मंडल के सभी 92 गाँवों में और नगरी सिहावा विधानसभा के सभी पदाधिकारियों को एक एक गांव में 3 दिन के लिए जाकर केन्द्र सरकार के मोदी की गारंटी और योजनाओं एवं प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे जनहित कार्यों को साहित्य पत्रक और कैलेण्डर के माध्यम से 4 से 11 फरवरी तक इस अभियान से जुड़कर आमजनो को अवगत कराने की अपील की। भाजपा मंडल प्रभारी राजेन्द्र गोलछा एवं भाजपा जि़ला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा ने गाँव चलो घर चलो एवं नारी वंदन अभियान से जुड़कर नेताओं और कार्यकर्ताओं को 11 फरवरी दीनदयाल उपाध्याय जयंती तक इस अभियान को प्रत्येक गाँव तक पहुँचाने आग्रह किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपाई उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!