Uncategorized

चार धामों के तीर्थयात्री का मठ मंदिर में हुआ आस्था व श्रद्धा से सम्मान व स्वागत


==============
*यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ एवं बद्रीनाथ की कठिन तपो यात्रा कर लौटे जगदीश शर्मा दंपति*
•••••••••••••••••••••••
*धमतरी-:* सनातन धर्म लंबियो में अपने जीवन काल को धन्य बनाकर मानव जीवन को सार्थकता प्रदान करने के लिए दान, पुण्य, गंगा स्नान के साथ ही जीवन में एक बार तीर्थ यात्रा किए जाने की गौरवशाली परंपरा, मान्यताएं , संस्कारिक तथा पौराणिक दर्शन में समाहित है इसी का अनुसरण करते हुए इस भावनाओं को आगे बढ़ाकर आने वाली पीढ़ी में धर्म संस्कृति ,अध्यात्म के प्रति समर्पण का भाव का संदेश लेकर चार धाम यमुनोत्री ,गंगोत्री, केदारनाथ एवं बद्रीनाथ तीर्थ यात्रा करते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता महेंद्र पंडित की माता श्रीमती पदमा देवी शर्मा(80 वर्ष) एवं पिता श्री जगदीश प्रसाद शर्मा(87 वर्ष) तथा भांजे तनिष्क शर्मा की वापसी हुई तो, शहर में अनेक धार्मिक स्थलों के चौक के चारों ओर विराजमान होने के कारण ही एक महत्वपूर्ण पवित्रता का परिचायक के रूप में पवित्र स्थल मठ मंदिर चौक पर जब आगमन हुआ तो यहां पर उपस्थित श्रद्धालुओं तथा भक्तों ने पूरी आस्था एवं श्रद्धा के साथ इन तीर्थ यात्रीयो का सम्मान करते हुए स्वागत किया, धर्ममय इस अद्भुत ,अलौकिक तथा अदिव्यतिय क्षण के साक्षी बनने वालों के आंखों मे भक्ति भाव से अश्रु भर आए थे, क्योंकि अवसर था की जिंदगी के सारे सोपानों को पार करने के बाद उम्र के अंतिम पहर के पड़ाव में भी भगवान के प्रति अटूट श्रद्धा अद्भुत भक्ति ने सारी बाधाओ को पार करते हुए केदारनाथ ,बद्रीनाथ जैसे कठिन,दुर्गम क्षेत्र की तप से भरी हुई तीर्थ की इस यात्रा को पूरी करते हुए सभी के बीच पहुंचकर फिर से अपना स्नेह ,आशीर्वाद, दुलार प्यार, प्रदान किए हैं। गौरतलब है कि महेंद्र पंडित का परिवार पारंपरिक रूप से मठ मंदिर, सिद्धिविनायक गणेश मंदिर, भगवान जगन्नाथ मंदिर सहित शहर के अनेक धार्मिक स्थलों, व्यवस्थागत ट्रस्ट तथा उनमें होने वाले समय-समय पर विभिन्न आयोजनों से जुड़कर सार्वजनिक एवं धार्मिक धरातल पर अपनी सेवाएं समर्पित करते आ रहा है जिसके कारण यह परिवार हिंदुत्व, धर्म एवं संस्कृति के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है और आज के तीर्थ यात्रियों के स्वागत में भी यही भाव उपस्थित जनों के बीच में देखने को मिला।

*बद्री विशाल के दर्शन मात्र से मिलता है मोक्ष- पं राजेश शर्मा*
शर्मा दंपति के तीर्थ यात्रा से लौटने पर हुए भव्य स्वागत में पं राजेश शर्मा ने कहा सनातन धर्म कि यह सबसे पवित्र यात्रा है पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मनुष्य जीवन में एक बार बद्री केदार भगवान के दर्शन करने से मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है वृद्धावस्था के बावजूद शर्मा दंपति का उम्र के इस पड़ाव पर बद्री केदार यात्रा करना सनातन धर्म के प्रति अटूट आस्था और श्रद्धा एक प्रेरणा के रूप में समाज को मार्गदर्शित करती है महेंद्र पंडित ने वृद्धावस्था में अपने माता-पिता की सेवा कर एक उदाहरण प्रस्तुत किया है जो सनातन धर्म के प्रति आसक्ति और सुचिता का प्रतीक है

*माता- पिता की चारधाम यात्रा मेरे जीवन का धार्मिक, आध्यात्मिक व गौरवशाली क्षण -: महेंद्र पंडित*
माता-पिता के चार धाम तीर्थ यात्रा किए जाने के पश्चात शहर आगमन पर उनके सुपुत्र महेंद्र पंडित ने भावुक होकर कहा कि भागम भाग के इस जीवन में शारीरिक रूप से भले ही थोड़े कमजोर हो लेकिन भगवान की दी हुई शक्ति तथा शौर्य के कारण मजबूत आत्मिक इस यात्रा को सफलता के सोपान पर चढ़ाया है क्यों मेरे जीवन के लिए धार्मिक ,आध्यात्मिक एवं गौरवशाली क्षण निर्मित कर रहा है। महेंद्र पंडित ने उपस्थित सभी जनों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद भी दिया। पुण्य तीर्थ यात्रियों के स्वागत सत्कार करने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पं राजेश शर्मा : पूर्व नगर निगम सभापति राजेंद्र शर्मा दिलीप राज सोनी योगेश गांधी गुप्ता दाऊ राधेश्याम अग्रवाल अनिल खंडेलवाल सुबोध राठी आनंद पवार दीप शर्मा विकास शर्मा लोकेश जग योगेश राय चूड़ा पिंटू यादव अखिलेश सोनी नील पटेल राकेश सोनवानी भागवत यादव निलेश पूनिया नंदू लोधी रानू डागा विजय मोटवानी राजीव सिंह सिंह आनंद पिंजनी राजीव चंद्राकर दिगेश शर्मा संतोष सोनकर विजय मोटवानी मनोज सोनी बालकिशन सोनी
: चंद्रकला पटेल बरखा शर्मा विशाल त्रिवेदी सीमा चौबे रुक्मणी सोनकर सरोज देवांगन ईश्वरी पटवा प्रियंका सिंह आदित्य पंसारी गोमती यादव शुभांक मिश्रा राघवेंद्र साहू मनप्रीत हंसराज अर्पित सिंह आदर्श शर्मा प्रतीक महावर कुशल यादव प्रसून तिवारी अंकुश जगताप वैभव यादव अंकित सोनी अनीता अग्रवाल बालाजी गुप्ता अभिषेक सोनी कुशल सोनी देवेंद्र ध्रुवंशी पप्पू सोनी राम सोनी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!