Uncategorized

कलेक्टर श्री मिश्रा ने भरा स्व-गणना फॉर्म, नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील

धमतरी-राष्ट्रीय जनगणना 2026 के अंतर्गत स्व-गणना (सेल्फ ऐनुमैरेशन ) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने स्वयं ऑनलाइन स्व-गणना फॉर्म भरकर जिलेवासियों के लिए एक प्रेरणादायक पहल प्रस्तुत की। उन्होंने यह संदेश दिया कि जनगणना केवल एक प्रशासनिक औपचारिकता नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, जो देश के समग्र विकास की नींव तय करती है।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए स्व-गणना के इस डिजिटल विकल्प का अधिक से अधिक उपयोग करें। उन्होंने बताया कि नागरिक पोर्टल के माध्यम से निर्धारित प्रपत्र में अपनी एवं अपने परिवार की जानकारी स्वयं भर सकते हैं। यह प्रक्रिया सरल, सुरक्षित और समय की बचत करने वाली है।
उन्होंने आगे कहा कि स्व-गणना से प्राप्त आंकड़े अधिक सटीक और पारदर्शी होते हैं, जिससे शासन को शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार, आधारभूत संरचना सहित विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायता मिलती है। सही आंकड़े ही योजनाओं के बेहतर निर्धारण और संसाधनों के न्यायसंगत वितरण का आधार बनते हैं।
कलेक्टर ने यह भी स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान दी गई जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है और इसका उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए किया जाता है। अतः नागरिक बिना किसी संकोच के अपनी सही एवं पूर्ण जानकारी दर्ज करें।
जिला प्रशासन द्वारा स्व-गणना को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान भी संचालित किया जा रहा है। विभिन्न माध्यमों जैसे ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों, शैक्षणिक संस्थानों एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से आमजन को इस प्रक्रिया से जोड़ा जा रहा है। कलेक्टर की इस पहल को प्रशासनिक स्तर पर एक सकारात्मक और प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है, जिससे जिले में जनगणना के प्रति जागरूकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!