Uncategorized

समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन 2025–26 किसानों को समयबद्ध भुगतान, सुचारू व्यवस्था से बढ़ा भरोसा

धमतरी, 9 जनवरी 2026/
खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 में जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की प्रक्रिया पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं किसान-हितैषी ढंग से संचालित की जा रही है। शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले की 74 सहकारी समितियों के माध्यम से 100 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है।
जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए कुल 1,29,340 किसानों का पंजीयन किया गया है, जिनका पंजीकृत रकबा 1,27,455.74 हेक्टेयर है। 15 नवम्बर 2025 से अब तक 92,697 किसानों से कुल 45,74,444.80 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है, जिसकी कुल राशि 1,084.68 करोड़ रुपये है।
धान खरीदी के एवज में अब तक 83,941 किसानों को 976.30 करोड़ रुपये का भुगतान सीधे उनके खातों में किया जा चुका है। समयबद्ध भुगतान से किसानों में संतोष और विश्वास का माहौल बना हुआ है।
आगामी 12 जनवरी 2026 के लिए जिले में 3,378 किसानों को टोकन जारी किए गए हैं, जिनके माध्यम से 14,981.06 क्विंटल धान की खरीदी प्रस्तावित है।
जिले में धान उपार्जन की यह संपूर्ण प्रक्रिया शासन की किसान-हितैषी नीतियों, प्रभावी निगरानी व्यवस्था एवं पारदर्शी क्रियान्वयन का सशक्त उदाहरण बन रही है। इससे किसानों की सहभागिता बढ़ रही है और वे शासन की योजनाओं से लाभान्वित होकर आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!