Uncategorized

धमतरी पुलिस के ऑपरेशन निश्चय के तहत मगरलोड में एक और कार्यवाही, 740 ग्राम गांजा के साथ महिला आरोपी गिरफ्तार

स्कूटी की डिक्की से गांजा बरामद, बिक्री के 1,850 रूपये नगद सहित 48,850 का मशरूका जब्त

पुलिस अधीक्षक धमतरी, श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी एवं नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत लगातार सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना मगरलोड पुलिस ने ग्राम भैंसमुंडी में अवैध रूप से गांजा बिक्री करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार कर कुल 48,850 का मशरूका जब्त किया है। 19 अक्टूबर 2026 को थाना मगरलोड पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भैंसमुंडी में नहर नाली के पास एक महिला अपने घर के सामने गांजा रखकर ग्राहकों को बिक्री कर रही है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर विधिसम्मत कार्यवाही की और संदेही महिला सीमा बेगम को पकड़ा।
महिला आरक्षक की उपस्थिति में तलाशी एवं स्कूटी क्रमांक CG-05-M-3706 की जांच के दौरान डिक्की में सीट के नीचे रखे थैले से खाकी टेप में लिपटा गांजा तथा छोटे-बड़े कुल 45 नग जिपलॉक पॉलीथिन पाउच बरामद किए गए। इसके साथ ही गांजा बिक्री की नकदी रकम भी जब्त की गई।आरोपी सीमा बेगम के विरुद्ध थाना मगरलोड में अपराध क्रमांक 208/2026, धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!