Uncategorized

दशहरे पर एनएसयूआई ने किया प्रतीकात्मक पुतला दहन, अंततः जीत सत्य की होगी का दिया संदेश

दशहरा केवल रावण दहन का पर्व नहीं, बल्कि अन्याय, अहंकार और असत्य के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा भी देता है- राजा देवांगन

धमतरी- असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की जीत के प्रतीक विजयादशमी के अवसर पर एनएसयूआई ने राजीव भवन से मार्च निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मोहन भागवत, उद्योगपति मुकेश अंबानी और गौतम अडानी सहित 10 प्रमुख सार्वजनिक हस्तियों के नामों को अपने राजनीतिक विरोध के प्रतीकात्मक पुतला दहन कार्यक्रम से जोड़ा। इस कार्यक्रम के माध्यम से संगठन ने लोकतंत्र, निष्पक्ष चुनाव और जनता के मताधिकार की रक्षा का संदेश दिया।
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने कहा कि दशहरा केवल रावण दहन का पर्व नहीं, बल्कि अन्याय, अहंकार और असत्य के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा भी देता है। संगठन ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर अपनी चिंताएं व्यक्त करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराई।
एनएसयूआई के राजा देवांगन ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे बड़ी ताकत है और चुनावी व्यवस्था पर जनता का विश्वास बनाए रखना संवैधानिक संस्थाओं की जिम्मेदारी है। संगठन ने स्पष्ट किया कि वह लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों और विरोध को आगे भी उठाता रहेगा।
एनएसयूआई का संदेश स्पष्ट है—असत्य कितना भी शक्तिशाली क्यों न दिखाई दे, अंततः जीत सत्य की ही होती है। संगठन ने छात्रों, युवाओं और आम नागरिकों से लोकतंत्र की रक्षा तथा निष्पक्ष चुनाव के समर्थन में आवाज़ बुलंद करने की अपील की।
इस दौरान जिला कांग्रेस महामंत्री अरविन्द दोषी ,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शास्त्री सोनवानी ,पारस मणि साहू ,राकेश मौर्य ,शबीना अंजुम ,शुभम साहू ,गीत राम सिन्हा ,चितेन्द्र साहू ,जय श्रीवास्तव ,नोमेश सिंहा ,नमन बंजारे, संजू साहू ,उमेश साहू ,त्रिभुवन मंडावी ,ओमप्रकाश मानिकपुरी ,विवेक कतलाम ,गब्बर भोयर ,थॉमस टांडे ,बसंत सिन्हा ,विकास ,रोशन वंदे ,प्रीतम सिन्हा ,मोनू सिन्हा ,सोहैल रजा , सहित दर्जनों की संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!