Uncategorized

नाबालिग के अपहरण व मारपीट के दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में,इको वाहन व लोहे का चूड़ा जप्त

चौकी बिरेझर की तत्परता से 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी,न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल

धमतरी पुलिस चौकी बिरेझर ने नाबालिग बालक के अपहरण एवं मारपीट के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों मोतीलाल बघेल उर्फ बल्ला (24 वर्ष) व
सागर कुमार बघेल (20 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम पटेवा, जिला रायपुर को गिरफ्तार किया है। 7 अक्टूबर रात्रि को आरोपियों ने ग्राम संकरी निवासी नाबालिग बालक का इको वाहन से अपहरण कर लोहे के चूड़ा से मारपीट की थी। बाद में बालक को अगले दिन संकरी पुल के पास छोड़ दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को ग्राम गोजी क्षेत्र से वाहन सहित गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त इको वाहन व लोहे का चूड़ा जप्त किया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 296(ख), 115(2), 137(2), 140(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!