Uncategorized

मुख्यमंत्री आगमन से पूर्व युंकाई नज़र बंद

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुरुद विधानसभा ग्राम करेली बड़ी आगमन से पहले पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए। वे राज्य स्तरीय महतारी सदन कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम में कोई बाधा न आए इसके लिए युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष हितेश गंगवीर, उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, युवा कांग्रेस महासचिव गीतराम सिंन्हा, ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री आशुतोष खरे, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष नमन बंजारे सहित अन्य कांग्रेस नेताओं को एक दिन पूर्व रात्रि केरेगांव थाना में नजरबंद किया गया। हितेश गंगवीर ने कहा कि देश में केंद्र से लेकर निकाय तक तानाशाही सरकार चल रही है। साय सरकार की नाकामियों को छुपाने के लिए विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दूरस्थ थानों में नजरबंद करना सरकार की मानसिकता को दिखाता है. प्रदेश की भाजपा साय सरकार आज हर मोर्चे पर विफल है. जेल का डर दिखाकर जनता की आवाज को आखिर कब तक दबाया जाएगा। विशु देवांगन ने कहा की भूपेश बघेल जनता के बीच जाकर समस्याएं सुनते थे। मौके पर समाधान होता था. भाजपा की साय सरकार अपने दो साल के कार्यकाल मे अलोकप्रिय होने की सारी हदे पार कर दी है. आज हर जगह साय की विरोध हो रहीं है। गीतराम सिन्हा ने कहा की पिछली बार की तरह इस बार भी मुख्यमंत्री का आगमन केवल इवेंट बाजी के आलावा और कुछ भी नही है. सिर्फ घोषणाओ का दौर चल रहा है. धरातल मे कुछ भी नही है। आशुतोष खरे ने कहा की साय सरकार के 2 वर्ष के कार्यकाल मे कोई ऐसा कार्य नही है जिन्हे इस जन विरोधी सरकार की उपलब्धि माना जा सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!