Uncategorized

प्रेम प्रसंग में खूनी वारदात: पत्नी के साथ प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देख पति ने टंगिया से प्रेमी को उतारा मौत के घाट

मध्य प्रदेश से धमतरी मिलने आया था युवक, केरेगांव थाना क्षेत्र के बाजार कुर्रीडीह गांव की घटना


धमतरी। प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की वारदात हुई है। मामला जिले के केरेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बाजार कुर्रीडीह में पत्नी के साथ उसके कथित प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद गुस्साए पति ने टंगिया से ताबड़तोड़ हमला कर युवक की हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान शंकर सूर्यवंशी, निवासी मंदसौर (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक करीब एक वर्ष पहले शंकर की पहचान मोबाइल फोन के माध्यम से बाजार कुर्रीडीह की एक महिला से हुई थी। समय के साथ दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और कथित तौर पर दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। बताया जा रहा है कि बुधवार को शंकर अपनी महिला मित्र से मिलने मंदसौर से धमतरी पहुंचा था। रात के समय वह महिला के घर पर ही मौजूद था। इसी दौरान महिला का पति घर पहुंच गया और दोनों को कथित रूप से आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इससे आक्रोशित होकर उसने घर में रखे टंगिया से शंकर पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से शंकर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही केरेगांव थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!