Uncategorized

खेत को देखने जा रहे किसान की नहर में गिरने से मौत


धमतरी। नहर में किसान का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को बाहर निकाल कर जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार कोरमुड़ पारा सांकरा निवासी किसान राय सिंह नेताम सोमवार की सुबह अपने खेत को देखने जा रहा था, तभी छोटे नहर को पार करते समय उसमें गिर गया, बताया कि वहां से गुजरने वाले अन्य किसानों की नजर उस पर पड़ी तो इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी, पुलिस का कहना है कि मृतक को मिर्गी आता था, आशंका है कि नहर में गिरने के बाद उसे मिर्गी आया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई, फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!