Uncategorized

शिक्षक के तबादले का विरोध: विद्यार्थियों अभिभावकों ने डीईओ से की आदेश निरस्त करने की मांग

शा. उ. मा. विद्यालय दर्रा विद्यालय में 15 वर्षों से पढ़ा रहे शिक्षक को हटाने पर जताई नाराजगी, आंदोलन की चेतावनी

धमतरी। कुरूद विकासखंड के शा. उ. मा. विद्यालय दर्रा में पदस्थ शिक्षक के स्थानांतरण का विरोध तेज हो गया है। विद्यालय के विद्यार्थियों,अभिभावकों और पालकों ने जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) को ज्ञापन सौंपकर स्थानांतरण आदेश निरस्त करने तथा शिक्षक को यथावत विद्यालय में बनाए रखने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया कि संबंधित शिक्षक पिछले लगभग 15 वर्षों से विद्यालय में पदस्थ हैं और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि शिक्षक और विद्यार्थियों के बीच गहरा आत्मीय संबंध है, जिससे बच्चों की पढ़ाई पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। बताया गया कि स्थानांतरण के बाद विद्यालय में उस विषय का कोई शिक्षक नहीं बचेगा। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होगी और आगामी परीक्षाओं व उनके भविष्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। इस संबंध में पहले भी 27 अगस्त 2026 को विभाग को जानकारी दी जा चुकी है।
तीन दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को मजबूर होंगे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!