590 नशीली गोलियां व 20 पौवा देशी शराब जब्त तीन आरोपी गिरफ्तार

थाना सिटी कोतवाली धमतरी एवं चौकी बिरेझर पुलिस द्वारा दो अलग-अलग मामलों में कार्यवाही करते हुए नशीली दवाएं एवं अवैध शराब बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया है।
थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा बस स्टैंड धमतरी के पास नशीली दवाओं की अवैध बिक्री की सूचना पर कार्यवाही करते हुए प्रियांशु महावर, पिता कृष्णा महावर, 21 वर्ष, निवासी जालमपुर वार्ड, निवासी धमतरी एवं नरेश सैयाम, पिता रमेश सैयाम, 30 वर्ष, निवासी अयोध्या चौक, रेलवे स्टेशन के पास, मोहेड़ा पारा, रायपुर को पकड़ा गया।
आरोपियों के कब्जे से NRX Nitrazepam Tablets IP Nitrosun-10 की 59 स्ट्रिप्स में कुल 590 नशीली गोलियां, कीमत 4,720 रूपये, 02 नग मोबाइल फोन, कीमत 25,000 रूपये तथा 02 नग मोटरसाइकिल, कीमत 40,000 रूपये, कुल 69,720 रूपये का सामान जप्त किया गया। प्रकरण में अपराध क्रमांक 193/2026, धारा 22(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।इसी प्रकार चौकी बिरेझर द्वारा ग्राम चिवरी बाजार चौक के पास अवैध रूप से शराब बिक्री करते आरोपी रितेश कुमार साहू, पिता ठाकुर राम साहू, 25 वर्ष, निवासी ग्राम चिवरी, चौकी बिरेझर को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 20 पौवा देशी शराब, कीमत 2,000 रूपये एवं बिक्री रकम 300 रूपये, कुल 2,300 रूपये का सामान जप्त कर अपराध क्रमांक 265/2026, धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है।