Uncategorized

विश्व नर्स दिवस पर इंडियन रेडक्राॅस सोसायटी द्वारा नर्सो का किया गया सम्मान

विश्व नर्स दिवस के अवसर पर इण्डियन रेडक्राॅस सोसायटी जिला शाखा धमतरी द्वारा जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यरत नर्सों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर रेडक्रास चेयरमेन शिवा प्रधान, जिला संगठक आकाश गिरी गोस्वामी,जिला प्रबंधकार्यकारिणी सदस्य गुरुशरण साहू,प्रेमशंकर चौबे, खोमनलाल साहू, आजीवन सदस्य रितु प्रधान, मोहिनी साहू रेडक्रॉस, हेमकृष्ण साहू सहित पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों ने नर्सों को बुके एवं पेन भेंट कर उनके समर्पण, सेवा भावना और मानवता के प्रति योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला हैं, जो दिन-रात मरीजों की सेवा में तत्पर रहती हैं। उनका योगदान केवल उपचार तक सीमित नहीं बल्कि मरीजों को मानसिक संबल और आत्मविश्वास देने में भी महत्वपूर्ण होता है।
इस अवसर पर रेडक्रॉस टीम ने नर्सों के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम के दौरान नर्सों ने भी अपने अनुभव साझा किए तथा रेडक्रॉस द्वारा किए गए इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में रेडक्रॉस के पदाधिकारी, जूनियर एवं यूथ रेडक्रॉस के स्वयंसेवक तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। सम्मान समारोह का वातावरण उत्साह, सम्मान और सेवा भावना से परिपूर्ण रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!