Uncategorized

रामनवमी पर सोनकर समाज द्वारा भरारी में निकाली गई बाइक रैली का दयाराम साहू ने किया स्वागत, सम्मान


धमतरी। राम नवमी के पावन अवसर पर महानदी के तट पर बसे ग्राम भरारी में छत्तीसगढ़ सोनकर समाज द्वारा प्रति वर्ष कि भांति इस वर्ष भी मौखला मांझी देव स्थल से श्री राम यात्रा निकाली गई जो आसपास के देव स्थल को भ्रमण कर ग्राम भरारी मे भगवान राम की कलश यात्रा, शोभायात्रा, रामायण पाठ, भोजन भंडारा कर सम्पन्न होगा, श्री राम बाइक यात्रा को भगवा ध्वज दिखा कर भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री दया राम साहू और सारंगपुरी के सरपंच रामकुमार यादव ने रवाना किया। रामनवमी और भगवान राम की जयंती कि बधाई देते हुए श्री साहू कहा कि वैश्विक स्तर पर जहाँ अंशाति है। वहीं भारत शांति की राह में है। राम नाम का पाठ घर घर मे करे यही से सुख ,शांति समृद्धि, का मार्ग प्रशस्त होगा, इस अवसर पर सोनकर समाज के अध्यक्ष मनोहर सोनकर , ग्राम के वरिष्ठ अर्जुन सोनकर, कोतवाल रामेस्वर मिथलेश, तुला राम सोनकर, लिलेश्वर सोनकर, रामनारायण सोनकर, खुमान , वेदराम, भूषण सोनकर, कमलेश, खेम राम, चिंताराम, नंदकुमार, धनसिंग, आनंद, संतोष आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!