भखारा में पार्षद निधि से बोर खनन कार्य का भूमिपूजन
नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति जैन ने कहा—जनता की छोटी-छोटी जरूरतों को प्राथमिकता से पूरा करना हमारी जिम्मेदारी

भखारा- नगर पंचायत भखारा-भठेली के वार्ड में बोर खनन कार्य के लिए भूमि पूजन किया गया। पार्षद निधि का सदुपयोग करते हुए नगर की आवश्यकता को ध्यान में रखकर इस कार्य की पहल की गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति जैन ने कार्य को स्वीकृति देते हुए भूमि पूजन कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति जैन ने कहा कि नगर की विभिन्न छोटी-छोटी मांगों और आवश्यकताओं को लेकर नगर पंचायत संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। नागरिकों की जरूरत के अनुरूप कार्यों को तत्काल स्वीकृति देने के साथ ही उनकी गुणवत्तापूर्ण पूर्णता पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की निधि का उपयोग जनहित के कार्यों में होना चाहिए, ताकि इसका सीधा लाभ नागरिकों को मिल सके।
उन्होंने वार्ड के सामाजिक भवन में बोर खनन कार्य की पहल के लिए संबंधित पार्षद एवं स्थानीय नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर के विकास में छोटे-छोटे कार्यों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
भूमि पूजन कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन, उपाध्यक्ष विष्णु साहू, पूर्व नगर अध्यक्ष पुष्पलता देवांगन, पार्षद अविनाश गौर, भूपेंद्र यादव, छबिलाल निर्मलकर, हितेंद्र साहू, खेमलता साहू,जीतेन्द्र साहू,निर्मलकर समाज प्रमुख किसुन निर्मलकर,शंकर, महेन्द्र, दशेलाल, केदारनाथ, अनिल, तुला एवं शैलेन्द्र निर्मलकर तथा सीएमओ हरिकिशन पांवरिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने बोर खनन कार्य को वार्ड के लिए उपयोगी पहल बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।
