Uncategorized

नशा मुक्ति अभियान के तहत गांव-गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जन-जागरूकता के साथ दिलाई गई नशा मुक्त रहने की शपथ


धमतरी। पुलिस अधीक्षक धमतरी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जिलेभर में लगातार नशा मुक्त भारत अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं ग्रामीणों को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखना तथा समाज में स्वस्थ वातावरण का निर्माण करना है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न ग्रामों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।थाना कुरूद की टीम ने ग्राम छाती में नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित किया। थाना मगरलोड की टीम ने ग्राम भैंसमुंडी में नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित किया।थाना सिहावा द्वारा ग्राम पदमपुर में जागरूकता अभियान चलाया गया।थाना बोराई द्वारा ग्राम कसपुर में ग्रामीणों को संबोधित किया गया।वहीं चौकी प्रभारी करेलीबड़ी द्वारा ग्राम परस_ी में विशेष कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान उपस्थित सभी ग्रामीणों को सामूहिक रूप से नशा न करने और दूसरों को भी नशा करने से रोकने की शपथ दिलाई गई।जागरूकता शिविरों में सायबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों की जानकारी दी गई।ग्रामवासियों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत किया और नशा त्यागने व समाज को स्वच्छ बनाने में अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया। कई वरिष्ठ नागरिकों ने कहा कि पुलिस द्वारा समय-समय पर किए जाने वाले ऐसे कार्यक्रम से समाज में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!