Uncategorized

एनएसयूआई का 55वां स्थापना दिवस धमतरी के राजीव भवन में गरिमामय तरीके से सम्पन्न

धमतरी- भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का 55वां स्थापना दिवस आज धमतरी के राजीव भवन में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के चित्रों पर पुष्प अर्पण कर उनके देशहित में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए की गई। इसके पश्चात एनएसयूआई का ध्वजारोहण कर संगठन को नमन किया गया।मुख्य अतिथियों द्वारा संगठन के सक्रिय कार्यकर्ताओं और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज साक्षी, जनपद सदस्य दुर्गेश नंदनी साहू, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुंजाम, नगर निगम पार्षद विशु देवांगन एवं आकाश सिन्हा उपस्थित रहे।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने अपने उद्बोधन में छात्र संगठन की भूमिका, युवा नेतृत्व और सामाजिक सरोकारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं को छात्रों की समस्याओं के प्रति जागरूक और सक्रिय रहने की प्रेरणा दी।जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने बताया कि एनएसयूआई का यह स्थापना दिवस छात्रहितों, सामाजिक समरसता और युवाओं की ताक़त को समर्पित रहा।कार्यक्रम का संचालन एनएसयूआई के प्रदेश सचिव पारसमणि साहू ने किया और आभार प्रदर्शन सिहावा विधानसभा अध्यक्ष अरविंद यादव द्वारा किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से वातंजलि गोस्वामी, ओमप्रकाश मानिकपुरी, नोमेश सिन्हा, चितेंद्र साहू, विवेक कतलाम, उमेश साहू, फैजल, यश यादव, तेजप्रताप साहू, राकेश नेताम, चैतन्य साहू, राहुल साहू, शेखर दास, वेंकटेश, प्रेम मंडावी, सुदीप सिन्हा, योगेश, धर्मेंद्र पटेल सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!