Uncategorized

जैन श्री संघ एवं शांत क्रांति संघ नगरी के तत्वावधान में विजय वैभव चातुर्मास पर बोधि ध्यान चक्रास हीलिंग मेडिटेशन कैम्प का होगा आयोजन

नगरी। जैन श्री संघ एवं शांत क्रांति संघ नगरी के तत्वावधान में विजय वैभव चातुर्मास के अवसर पर बोधि ध्यान चक्रास हीलिंग मेडिटेशन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर पावन सान्निध्य आचार्य भगवान 1008 श्री विजयराज म.सा. की आज्ञानुवर्तिनी ध्यान आराधिका विदुषी महासती प.पू. वैभव श्री जी म.सा. के मार्गदर्शन में आयोजित होगा।यह नि:शुल्क शिविर 8 से 15 सितम्बर तक प्रतिदिन प्रात: 7:15 से 8:15 बजे तक कृषि उपज मण्डी डिपो रोड, नगरी (छ.ग.) में संपन्न होगा।शिविर में आयुर्वेद, गैस, एसिडिटी, अस्थमा, डायबिटीज, बी.पी., पेट दर्द, माइग्रेन, डिप्रेशन, थायरॉइड और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं से राहत हेतु चक्र हीलिंग मेडिटेशन कराया जाएगा। ध्यान साधना के पश्चात प्रतिभागियों हेतु सात्विक नाश्ते की व्यवस्था भी रहेगी।आयोजन समिति ने बताया कि पंजीयन 31 अगस्त तक अनिवार्य है तथा पहले 500 पंजीयनकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। समाज के सभी वर्गों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर लाभ उठाने की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!