Uncategorized

विधायक को जैजेपुर व महापौर को जांजगीर चांपा में दी गई प्रचार की जवाबदारी

धमतरी। धमतरी में चुनाव होने के बाद अब नेताओं को दूसरे विधानसभा की जवाबदारी देकर प्रचार के लिए भेजा जा रहा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने धमतरी विधायक ओंकार साहू को जैजेपुर विधानसभा तथा महापौर विजय देवांगन को जांजगीर चांपा का प्रभारी बनाया है। इन्हें जवाबदारी दी गई है कि अपने प्रभार के विधानसभा में जाकर पार्टी प्रत्याशी, स्थानीय कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों से संपर्क कर समन्वय स्थापित कर चुनावी प्रचार-प्रसार को गति प्रदान करें। विदित हो कि धमतरी में चुनाव के दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने के लिए काफी प्रयास किया। विधायक ओंकार साहू ने गांव-गांव में बैठक लेने के साथ नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया, वहीं महापौर विजय देवांगन ने शहर के वार्डों में बैठक के साथ ही महालक्ष्मी न्याय गारंटी योजना का फार्म भरवाने में अहम भूमिका निभाई। दोनों ने कांग्रेस प्रत्याशी के साथ लगातार दौरा भी किया। इनकी सक्रियता से धमतरी में कांग्रेस को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। वहीं यहां के चुनाव के अनुभव को देखते हुए दूसरे विधानसभा की जवाबदारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के आदेश पर दी गई है। प्रदेश संगठन महामंत्री का पत्र मिलने के बाद दोनों जनप्रतिनिधि अपने प्रभार क्षेत्र जाने की तैयारी में जुटे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!