नवरात्रि से विजयदशमी तक आयोजित होगा भव्य कुरूद दशहरा महोत्सव
नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर के मार्गदर्शन एवं नगर दशहरा उत्सव समिति के संरक्षण में हुई बैठक

कुरूद। 27 वर्षों से चली आ रही गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नगरपालिका कुरूद के सभागार में नगर दशहरा उत्सव समिति की बैठक आयोजित हुई। इस वर्ष नवरात्रि के प्रथम दिन से विजयदशमी तक छह सांस्कृतिक आयोजनों को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर के मार्गदर्शन एवं नगर दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष अनिल चन्द्राकर तथा कोषाध्यक्ष बसंत सिन्हा के संरक्षण में हुई बैठक में आयोजन की रूपरेखा, उपसमितियों की जिम्मेदारियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में नवरात्रि के प्रथम दिन से विजयदशमी तक छह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। महोत्सव में मीना बाजार के साथ विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। वहीं अभिव्यक्ति कला मंच द्वारा राम-रावण संवाद सहित छत्तीसगढ़ी संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आयोजन से जुड़े अलग-अलग कार्यों के लिए पूर्व की तरह विभिन्न उपसमितियां और प्रभारी बनाए गए हैं। बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर ने महोत्सव को और व्यापक स्वरूप देने के लिए नए युवा सदस्यों को आयोजन समिति से जोडऩे का आह्वान किया। उन्होंने नगर के युवाओं से धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। विधायक के मार्गदर्शन के साथ संस्कृति विभाग का सहयोग आयोजन को व्यापक स्वरूप देने में महत्वपूर्ण रहा है। बैठक में महासचिव भानु चन्द्राकर, मिथलेश बैस, महेन्द्र गायकवाड़, राजकुमारी ध्रुव, कविता चन्द्राकर, रवि मानिकपुरी, सितेश सिन्हा, खिलेश्वर देवांगन, महावीर साहू, सुनील चन्द्राकर, मूलचंद सिन्हा, रामेश्वर ध्रुव, पिटूं चन्द्राकर, खिलेन्द्र चन्द्राकर, भारत भूषण पंचायन, मालकराम साहू, सुरेन्द्र सिन्हा, शेखर चन्द्राकर, भोजराज चन्द्राकर, प्रभात बैस, अजय कुमार, किशोर यादव, कमल शर्मा, बादल चन्द्राकर, संतोष बैस, संजु चन्द्राकर, रवि चुनमुन, मुकेश पवार और जितेंद्र चन्द्राकर आदि शामिल हुए।
