चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार,धारदार चाकू जब्त
त्योहारों में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने धमतरी पुलिस अलर्ट, आर्म्स एक्ट के तहत तीन पृथक मामले दर्ज

दशहरा पर्व के मद्देनजर जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में असामाजिक तत्वों एवं गुंडे-बदमाशों के विरुद्ध लगातार सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना कुरूद पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर धारदार चाकू लहराकर आम राहगीरों में भय एवं दहशत फैलाने वाले 03 आरोपियों को पकड़ा तथा उनके कब्जे से तीन धारदार चाकू जब्त किए।
चरमुरिया अंडरब्रिज, एनएच-30, कुरूद
आरोपी ओमकार मण्डावी पिता स्व. श्रवण कुमार, 22 वर्ष, निवासी राखी, को चाकू लहराकर राहगीरों को डराते हुए पकड़ा गया। उसके कब्जे से एक धारदार चाकू जब्त किया गया।
सांधा चौक, शराब भट्टी के पास, कुरूद रोड से आरोपी सतीश कुमार पिता मोहन पटेल, 22 वर्ष, निवासी पेरपार, गुरूर, जिला बालोद, को धारदार चाकू के साथ पकड़ा गया। उसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया.
भरदा चौक, कुरूद से आरोपी हर्ष यादव पिता रामकुमार, 18 वर्ष, निवासी रेलवे स्टेशन चरमुरिया, थाना कुरूद, को बटनदार चाकू लहराकर लोगों को आतंकित करते हुए पकड़ा गया। उसके कब्जे से एक धारदार बटनदार चाकू जब्त किया गया।तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

