Uncategorized

अंगारमोती मंदिर के पुजारियों, सेवादारों का हरमीत होरा नें किया सम्मान

दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष हरमीत सिंह होरा ने गंगरेल स्थित प्रसिद्ध मां अंगारमोती मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने माता रानी के दर्शन कर महाआरती में शामिल होकर श्रद्धालुओं के साथ महाप्रसादी वितरण भी किया।
हरमीत सिंह होरा ने कहा कि मां अंगारमोती के प्रति क्षेत्रवासियों की गहरी आस्था है और नवरात्रि के नौ दिनों तक मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। इस दौरान मंदिर की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में सेवादारों, पुजारियों एवं मंदिर प्रबंधन की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।
दुर्गा अष्टमी के अवसर पर हरमीत सिंह होरा ने नवरात्रि के पूरे नौ दिनों तक श्रद्धालुओं की सेवा में समर्पित रहने वाले सेवादारों, पुजारियों एवं मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों का को भेंट प्रदान कर सम्मान किया तथा उनके सेवा भाव की सराहना की। उन्होंने कहा कि निस्वार्थ भाव से की गई सेवा समाज के लिए प्रेरणादायी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!