Uncategorized
सदर दुर्गा उत्सव समिति के महाप्रसादी कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक ओंकार साहू
माँ दुर्गा के दर्शन कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

धमतरी। धमतरी विधायक ओंकार साहू सदर दुर्गा उत्सव समिति, धमतरी द्वारा आयोजित महाप्रसादी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने माँ दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री साहू ने श्रद्धालुओं एवं समिति के सदस्यों से आत्मीय मुलाकात की। धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की सहभागिता और भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। उन्होंने माँ दुर्गा से सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस महामंत्री आकाश गोलछा , पार्षद दिनेश लुनिया सहित सदर दुर्गा उत्सव समिति के सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।