सभापति कौशिल्या देवांगन ने क्षेत्रवासियों को दी दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है विजयादशमी, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का लें संकल्प

धमतरी- नगर निगम धमतरी की सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन ने विजयादशमी (दशहरा) के पावन पर्व पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें जीवन में सदाचार, सत्य, न्याय और सकारात्मक विचारों को अपनाने की प्रेरणा देता है।
सभापति श्रीमती देवांगन ने कामना की कि दशहरा का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी प्रेम,भाईचारा और सद्भाव बनाए रखते हुए सभी को मिल-जुलकर त्योहार मनाना चाहिए।
सभापति ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें और समाज व क्षेत्र के विकास में अपनी भागीदारी निभाएं। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य और परिवारों की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की।
