Uncategorized

हाईवा की ठोकर से सेमरा निवासी बाइक सवार युवक की मौत

भाखरा रोड थूहा नाला के पास की घटना...

धमतरी। यातायात सुरक्षा माह के दौरान सड़क हादसे लगातार होते जा रहे हैं।शुक्रवार शाम हाइवा और और बाइक में टक्कर से बाईक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई।युवक अपने रिश्तेदार से मिलने बांगर गांव जा रहा था। कुरूद पुलिस ने हाइवा को जप्त कर लिया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कुरूद थाना प्रभारी चंद्रकांत साहू ने बताया कि सेमरा बी निवासी देवकुमार यादव पिता डोरीलाल बाईक क्र CG 05 AN 7398 में सेमरा से बांगर अपने में ममेरे भाई से जा रहा था। शाम लगभग 4:30 बजे सामने से आ रही हाईवा CG 07 BK 5388 जो थूहा के तरफ से आ रहा था के साथ टक्कर हो गई । हादसे में घायल देव कुमार को गंभीर हालत में कुरूद अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।हाइवा जप्त कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!