Uncategorized

अवैध शराब के विरूध्द मस्तूरी पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी

आरोपी के कब्जे से 40 लीटर महुआ शराब कीमती 4000 रूपये किया गया जप्त

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) जिला बिलासपुर द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर थाना क्षेत्रांतर्गत निशीले पदार्थों का अवैध बिक्री व परिवहन करने वालों के विरूध्द अधिक से अधिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में अवैध शराब बिक्री/परिवहन करने वालो के उपर सतत् निगाह रखी जा रही है। आज दिनाँक 24.03.2024 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम लावर मौहार भाठा के मदन खुटे अपने घर के पीछे बाडी में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु छिपा कर रखा है जिसकी सूचना तत्काल श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह(भापुसे) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा के कुशल निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) उदयन बेहार महोदय के मार्ग दर्शन पर मुखबीर के बताये गये स्थान में जाकर घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही किया गया जो आरोपी मदन खुटे पिता गंगा प्रसाद खुंटे उम्र 32 सालसाकिन ग्राम लावर थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर के कब्जे से तीन नग अलग अलग प्लास्टिक डिब्बा में भरा कुल 40 लीटर महुआ शराब कीमती 4000 रूपये को विधिवत आरोपी के कब्जे से जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को आज दिनॉक 24.03.2024 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बिलासपुर में पेश किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!