गायत्री परिवार के 19 दम्पतियों का कराया गया सामुहिक विवाह दिवस संस्कार
कुरुद ब्लाक के गातापार में 13 एवं चिंवरी में 6 दम्पति हुए शामिल

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में धमतरी जिले में गांव गांव में चलाए जा रहे पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ अभियान के अंतर्गत कुरुद ब्लाक के ग्राम गातापार में वरिष्ठ आचार्य ओम प्रकाश द्वारा 13 दम्पतियों का एवं चिंवरी में वरिष्ठ आचार्य परमानंद जी द्वारा 6 दम्पतियों का विधिवत पवित्र मंत्रोच्चारण के साथ वैदिक रीति रिवाज से वैवाहिक रस्मों को पूरा कर सामुहिक विवाह दिवस संस्कार संपन्न कराया गया।
जिला समन्वयक दिलीप नाग द्वारा आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि गायत्री परिवार का यह आयोजन पति-पत्नी के आपसी संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने, उनके गृहस्थ जीवन को सफल एवं सुखमय बनाने और जीवन भर सुख दुख में साथ निभाने के संकल्पों को दुहराते हुए एक दूसरे के गले में वरमाला पहना कर अग्नि कुंड के सात फेरे लेने का वह भावुक क्षण जीवन के लिए यादगार बन जाता है। साथ में उपस्थित जनसमुदाय द्वारा अक्षत पुष्प की वर्षा कर खुशहाल और दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं। इसके अतिरिक्त गातापार में 3 गर्भवती महिलाओं का पुंसवन संस्कार, चिंवरी में 10 पुंसवन संस्कार, दीक्षा संस्कार 24, एवं 2विद्यारंभ संस्कार कराया गया।चिंवरी में जिन दम्पतियों का विवाह दिवस मनाया गया उसमें उत्तम साहू पत्नी रेवती साहू,विमल साहू चमेली साहू, रुप चंद गंगा साहू, श्रवण साहू खिलेश्वरी साहू, सुरेन्द्र कुमार अनिता साहू, मुकेश कामिन साहू शामिल हुए। इसी प्रकार गातापार से आशाराम साहू गंगा बाई, राम सिंग ध्रुव रमौतीन, अमरनाथ साहू कमला, कमलनारायण सोहद्रा साहू,नारद राम साहू सरपंच पद्मा साहू, तुलसी राम तृवेणी, देवेन्द्र साहू सुनीता, दानी राम सोहद्री साहू, राधेश्याम हेमलता,बिसहत रुक्मणी, तरुण साहू डामेश्वरी, राम सिंग रेखा, टीकाराम अनुसूईया साहू शामिल हुए।
कार्यक्रम में श्रीमती साधना देवांगन प्रमुख प्रबंध ट्रस्टी कुरुद, बंशीलाल यदु ब्लाक समन्वयक, टेकराम ईकाई प्रमुख, सोहद्रा तारक, रुक्मणी साहू, नंदकुमार साहू,सेवक साहू, हेमन्त यादव, परमानंद साहू, सहित गायत्री परिवार के परिजन एवं बहुत बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए।