देवउठनी एकादशी 1 को लेकिन सूर्य के तुला राशि में होने की वजह से शादियां शुरु होंगी 21 नवम्बर से
साल 2025 में विवाह हेतु बचे है मात्र 11 शुभ मुहुर्त
फिर बजेगी शहनाईयां 5 महीने बाद नवम्बर, दिसम्बर माह में होगी बड़ी संख्या में शादियां

धमतरी। देवउठनी एकादशी के साथ ही मांगलिक कार्यो का शुभ मुहुर्त प्रारंभ हो जाता है, लेकिन इस बार देवउठनी एकादशी के 20 दिन बाद शादियां का शुभ मुहुर्त प्रारंभ होगा।
ज्ञात हो कि हिंदु धर्म में देवउठनी एकादशी को शुभ कार्यो की शुरुवात माना जाता है। क्यंोकि इसी दिन भगवान विष्णु चातुर्मास के खत्म होते ही योग निद्रा से जागते है। भगवान विष्णु के योग निद्रा के दौरान सभी मांगलिक कार्य बंद होते है। इसलिए लगभग 5 महीनों से शादियोंं पर ब्रेक लगा था, लेकिन नवम्बर माह में फिर से शहनाईयां बजेगी। इस बार देवउठनी एकादशी के साथ ही शादियां प्रारंभ नहीं होगी। क्योंकि इस दौरान सूर्य तुला राशि में होगा। इसलिए 21 नवम्बर से शादियां शुरु होगी।
बता दे कि नवम्बर में 21, 22, 23, 24, 25, 29, 30 को व दिसम्बर में 1, 4, 5, 6 को शादियों का शुभ मुहुर्त है। बता दे कि शादियां बड़ी संख्या में होगी महीनों पहले तय हो चुके शादियां नवम्बर दिसम्बर में सम्पन्न होगी। शादियों को लेकर लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है।
हो चुके है होटल, धर्मशाला, गाडिय़ां, केटरिंग की बुकिंग
बता दे कि गिनती के मुहुर्त और सैकड़ो शादिया होने के कारण शादी में किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसलिए लोग एडवांस में तैयारी करते है। इस बार शादियों के लिए महीनों पहले से ही होटल धर्मशाला, मैरिज ग्राउंड बुक हो चुके है। वहीं शादियों के लिए गाडिय़ों कैटरिगं, बाजा, डीजे सहित अन्य तैयारियों की बुकिंग भी पहले से हो चुकी है। शादियों के लिए लोग अभी से खरीददारी भी कर रहे है। जिसमें सबसे ज्यादा कपड़े की खरीददारी शामिल है। इसके अतिरिक्त ज्वेलरी, इलेक्ट्रानिक सामान बर्तन व गिफ्ट आईटम, फर्जीचर आदि शामिल है।

