Uncategorized
रिसगांव क्षेत्र में नदी उफान पर, आवागमन हुआ प्रभावित
रिसगांव -नगरी आने -जाने के लिए झरियाबाहरा-मैनपुर होकर करना पड़ रहा है लंबा सफर

धमतरी। बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन का असर छत्तीसगढ़ में भी नजर आ राह है। धमतरी जिले के लिए आज मौसम विभाग द्वारा आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लगातार तीन दिनों से हो रही वर्षा से जिले में नदी नाले उफान पर है। कई नालो में पानी ओव्हर फ्लो हो रहा जिसके चलते लोगो को आवागमन में परेशानी हो रही है। भारी बारिश से व सोंढुर नदी से छोड़े जा रहे पानी के कारण सीतानदी अभ्यरण्य क्षेत्र के रिसगांव क्षेत्र में नदी उफान पर है जिससे लोगो को नगरी की ओर जाने में दिक्कते हो रही है। पानी का लेवल नदी ंमें बढ़ गया है। इसलिए रिसगांव -नगरी आने -जाने के लिए झरियाबाहरा-मैनपुर होकर लंबा सफर तय करना पड़ रहा है।

