Uncategorized

रोटरी कॉस्मोपॉलिटन द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में डी पी एस धमतरी ने किया अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से लगभग 40 विद्यालयों ने भाग लिया।

रोटरी कॉस्मोपॉलिटन द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में दिल्ली पब्लिक स्कूल, धमतरी ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से लगभग 40 विद्यालयों ने भाग लिया।डीपीएस धमतरी के विद्यार्थियों ने अलग–अलग प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कई पुरस्कार अपने नाम किए। कक्षा 12वीं (कॉमर्स) के मीत मुझवानी ने रूबिक्स क्यूब प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, वहीं साखी कौर खालसा ने अपनी ज्ञान–प्रतिभा से सबको प्रभावित करते हुए क्विज़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया।ओपन योर माइंड प्रतियोगिता में खुशी लालवानी, साखी कौर खालसा, पर्नल चंद्राकर और कनिष्का रावत की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की सीनियर नृत्य टीम ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति और आकर्षक परिधानों के लिए विशेष पुरस्कार जीता।समग्र प्रदर्शन के आधार पर डीपीएस धमतरी को स्कूल ऑफ द स्कूल्स अवार्ड में तृतीय स्थान प्रदान किया गया, जो विद्यालय की शैक्षणिक और सह–पाठ्यक्रमीय उत्कृष्टता का प्रमाण है.इस अवसर पर निदेशक धीरज अग्रवाल, निदेशक श्रीमती निधि अग्रवाल तथा प्राचार्य डॉ. नितिन कुमार शर्मा ने सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई दी तथा प्रेरित करते हुए कहा कि अगली बार और ऊँची सफलता प्राप्त करने के लिए और अधिक तैयारी करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!