Uncategorized

पूर्व विधायक रंजना साहू ने अपने गांव से झंडा लगाकर की बूथ विजय संकल्प अभियान की शुरुआत

धमतरी- निजग्राम बिरेतरा में विजय संकल्प दिवस घर घर झण्डा अभियान के तहत छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने अपने गांव में घर पर भाजपा झण्डा बांधकर अभियान की शुरुआत किए एवं बूथ क्रमांक 19 एवं 20 में बैठक लेकर अबकी बार पुनः मोदी सरकार लाने एवं भाजपा प्रत्याशी विजयश्री दिलाने के लिए दृढ़ संकल्पित हुए। श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि बूथ विजय संकल्प अभियान देश भर में भाजपा का झंडा लहराने का आगाज़ है,2024 चुनाव में पूरे देश में भाजपा के सुशासन का झंडा लहराने वाला है,‌ मोदी सरकार के नेतृत्व में सुशासन स्थापित करते हुए देश ने नए आयाम स्थापित किए हैं और पुनः विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। आज पूरा भारत देश विकसित भारत संकल्प की ओर अग्रसर है, भारतीय जनता पार्टी के आवाहन पर आज सभी कार्यकर्ता भाजपा का झंडा घर घर पर लगा रहे हैं यह आने वाली जीत का संकल्प है जिसमें तीसरी बार पुनः केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार नेतृत्व करने वाली है। और पुनः भारत देश को समृद्धि की ओर अग्रसर करेंगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से सरपंच उषा साहू, उप सरपंच विनेश्वर साहू, पंच कल्याणी साहू, दसरी साहू, शांति तारक, सोना तारक, वीरू पटेल, गुहन यादव, अजीत साहू, मुरहा साहू, भीखम साहू, योगिता यादव, रमेश संतु बिहारी, दशरू राम, महेश कुमार, चिंताराम, दस्मत, खिलुराम, बसंत साहू, सुरुचि बाई, हमिता बाई, चित्ररेखा बाई, खूबचंद, टिका, पारथ राम, मोहन साहू, कमणि सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!