Uncategorized

ब्राह्मण समाज की बैठक में संगठनात्मक निर्णयों पर सहमति


धमतरी। ब्राह्मण समाज जिला धमतरी की जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष राकेश दीवान की अध्यक्षता में धमतरी में राम मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में समाज से जुड़े कई अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक का प्रमुख निर्णय आमा तालाब रोड स्थित समाज भवन के शिखरधार ऊपरी संरचना के जीर्णोद्धार को लेकर लिया गया। इस कार्य के लिए रोहिताश मिश्र को संयोजक नियुक्त करते हुए अशोक मिश्र, मुकेश पांडे, अंबरीश जोशी, भूपेन्द्र मिश्र, विद्याशंकर दीवान एवं अनुप मिश्र को समिति सदस्य बनाया गया, जो नि:शुल्क सेवा भाव से कार्य करेंगे। इसके साथ ही पुरानी समिति से समाज भवन के विधिवत हस्तांतरण की जिम्मेदारी भी रोहतास मिश्र को सौंपी गई। तय किया गया कि समाज के पदाधिकारियों के सहयोग से समस्त कार्यवाही शीघ्र पूर्ण की जाएगी। यह भी निर्णय लिया गया कि भवन जीर्णोद्धार की प्रक्रिया को 8 मार्च को आयोजित होने वाले होली मिलन कार्यक्रम के पश्चात औपचारिक रूप से प्रारंभ किया जाएगा। वहीं संगठनात्मक मजबूती के तहत जिले की सभी तहसीलों को उनकी अंश राशि के चेक भी प्रदान किए गए, जिससे समाज की गतिविधियों को सशक्त किया जा सके। इस अवसर पर जिला महासचिव विनोद पांडे, कोषाध्यक्ष, लोकेश पांडे, राजेन्द्र श्रोति, प्रदीप पांडे, अमन पांडे, राकेश तिवारी, कुरूद से एलके द्विवेदी, भखारा से मदन शर्मा आदि उपस्थित थे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!