Uncategorized

नशे की लत युवाओं को बना रही चोर

सायकल, बर्तन, छड़, केबल सहित अन्य छुटपुट सामानों को चुरा कर नशे की लत को कर रहे पूरा

छुटपुट सामानों की चोरी पर लोगों द्वारा नहीं कराई जाती पुलिस में शिकायत दर्ज, न ही पुलिस दिखाती है गंभीरता

धमतरी । धमतरी शहर में पिछले काफी समय से छुटपुट चोरियां हो रही है। इनमें कम कीमत के मामूली सामान होते है। इसलिए लोग इन चोरियों को गंभीरता से नहीं लेते और पुलिस थाने में इसकी शिकायत तक दर्ज कराना जरुरी नहीं समझते।
आम जनता की यह सोच इन उभरते हुए चोरो का हौसला औफजाई करती है और यही छुटपुट सामान चुराने वाले चोर भविष्य में बड़ी चोरी या किसी गंभीर अपराध को अंजाम दे सकते है। इन चोरियों में ज्यादातर घरो, दुकानों के बाहर खड़े सायकल, बर्तन, निर्माणाधीन मकान के बाहर पड़े छड़ या मकानों में लगाए जा रहे केबल, नलो की चोटी, गाडिय़ों से पेट्रोल, डीजल के साथ ही ऐसे सामान शामिल होते है जिन्हें वे आसानी से कबाड़ में बेच सके। इन सामानों की चोरी से कोई बड़ी रकम चोरो के हाथ नहीं लगती लेकिन उनकी कुछ दिनों की नशे की जरुरत जरुर पूरी हो जाती है। लोगों की माने तो उक्त चोरी कोई प्रोफेशनल चोरो द्वारा नहीं की जाती है बल्कि ज्यादातर नशेड़ी टीनेज युवाओं द्वारा नाबालिग होते है जो नशे की लत में पड़े होते है। और नशे का सामान खरीदने ही चोरी को अंजाम देते है। अब सवाल यह उठता है कि काफी समय से ऐसी चोरियां हो रही है तो इस पर अब तक रोक क्यों नहीं लग पा रही है। दरअसल इसका मुख्य कारण हम स्वयं व पुलिस है। प्रार्थियों द्वारा इस प्रकार की चोरी की शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराते उनका कहना होता है कि ज्यादा कीमती सामान नहीं है इसके लिए पुलिसिया पचड़े में कौन पड़े और पुलिस द्वारा स्वयं से ऐसे मामलो में गंभीरता नहीं दिखाई जाती। नतीजन चोरो के हौसले बुलंद हो जाते है। उनमें अपराध करने या पुलिस कार्रवाई का भय नहीं रहता इसलिए इस प्रकार की चोरियों को नजरअंदाज कर एक प्रकार से चोरो को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

” छुटपुट सामानों की चोरियों पर पुलिस की नजर है इस ओर मॉनिटरिंग की जा रही है। मुखबिर भी लगाए गए है, पेट्रोलिंग टीम इस दिशा में अलर्ट है। ऐसे चोरी या अन्य अपराधो में शामिल आरोपियों चाहे व नाबालिग हो या बालिग विधिवत कार्रवाई की जाएगी। ÓÓ
शैलेन्द्र पाण्डेय
एएसपी जिला धमतरी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!