Uncategorized

नगर निगम की पहल:पीडी नाला में जेसीबी से सफाई कार्य जारी, निकल रहा कई टन कचरा

धमतरी-शहर की स्वच्छता एवं बेहतर जल निकासी व्यवस्था को लेकर नगर निगम धमतरी लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में पी डी नाला में जेसीबी मशीन के माध्यम से विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। नाले में जमा गाद, प्लास्टिक कचरा एवं झाड़ियों को हटाकर पानी के निर्बाध प्रवाह की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
निगम अधिकारियों ने बताया कि स्वछता को ध्यान में रखते हुए प्रमुख नालों की समयपूर्व सफाई कराई जा रही है, ताकि जलभराव और गंदगी की समस्या से नागरिकों को राहत मिल सके। सफाई कार्य के दौरान जमी गंदगी को मशीनों और कर्मचारियों की संयुक्त टीम द्वारा निकाला जा रहा है।
नगर निगम प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नालों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फेंकें तथा शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें। निगम का यह अभियान धमतरी को स्वच्छ, सुंदर और जलभराव मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!