Uncategorized

गुरुकुल विद्यासागर स्कूल लोहरसी में मेगा पालक एवं शिक्षक सम्मेलन का आयोजन

गुरुकुल विद्यासागर स्कूल लोहरसी, जिला धमतरी ,छत्तीसगढ़ में मेगा पालक एवं शिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें अभिभावकों ने अपने-अपने पाल्य के कक्षा में जाकर पी टी एम किया। बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य विषय पर अभिभावकों से चर्चा करते हुए झामीन साहू ने कहा कि बच्चों के खान-पान, रहन-सहन ,आचार -विचार, घर का वातावरण ,कैसे मानसिक स्वास्थ्य प्रदान करता है ,इस पर हमें चिंतन करने की आवश्यकता है। बोर्ड परीक्षा की तैयारी-विषय पर मैडम ओमीन साहू एवं मैडम मनीषा साहू ने बालक- पालक-शिक्षक की भूमिका पर प्रकाश डाला। परीक्षा तनाव प्रबंधन- विषय पर मैडम ज्ञानेश्वरी साहू एवं अभिषेक जुर्री सर ने अपने-अपने विचार रखें। नशा मुक्ति अभियान- विषय पर मैडम खोमेश्वरी साहू ने नशा जैसे दुर्व्यसन के भयावह दुष्परिणाम पर चर्चा करते हुए इनसे बचने के उपायों को सुझाया।”बच्चों का स्तर एवं कक्षागत आकलन-विषय पर मैडम डिलेश्वरी साहू ने विश्लेषण किया। अभिभावकों के द्वारा रखे गए अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर मैडम टामेश्वरी कंवर एवं मिथलेश साहू ने चर्चा किया।अंत में विद्यालय के प्रधान पाठक भारत लाल साहू ने सभी विषयों का विश्लेषण करते हुए अभिभावकों की भूमिका, बालकों की भूमिका एवं शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए जानकारी दी की किस प्रकार हम सब मिलकर बच्चों को अच्छा संस्कार प्रदान करें, उन्हें उत्तम नागरिक बनाएं ,उन्हें अपने सपनों को साकार करने में मदद करें। आज के मेगा पालक एवं शिक्षक सम्मेलन में अभिभावकों ने खुलकर भाग लिया। अधिकांश अभिभावकगण अनुपस्थित रहे। अभिभावकों में कुंज बिहारी गंगबेर, श्रीमती भामा साहू, श्रीमती चित्रमाला साहू, श्रीमती सावित्री यादव, श्रीमती रोहिणी साहू, नंदकिशोर निर्मलकर, श्रीमती मीनाक्षी निर्मलकर, विजय कुमार देवांगन, श्रीमती गुणिता साहू आदि अभिभावकों ने वार्ता में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!