Uncategorized

सभी वर्गो के हितों के लिए कार्य कर रही है साय सरकार – दमयन्तीन दीपक गजेन्द्र

जोधापुर वार्ड के पूर्व पार्षद दम्पत्ति वर्तमान में भी है वार्ड में सक्रिय, सुविधाओं व समस्याओं के निराकरण के लिए रहते है प्रयासरत


धमतरी। सामान्यत: कोई जनप्रतिनिधि जब पदमुक्त हो जाता है या चुनाव में हार के पश्चात स्थानीय लोगों के बीच सक्रियता काफी कम हो जाती है लेकिन इन सब से विपरीत जोधापुर वार्ड के पूर्व पार्षद दंपत्ति दमयंतीन दीपक गजेन्द्र लगातार वार्ड में सक्रियता बनाए हुए है। इसके अतिरिक्त वार्डवासियों के सुख-दुख में शामिल होकर उनके मांगो, समस्याओं के निराकरण की दिशा में प्रयासरत रहते है। वार्ड में मूलभूत सुविधाएं बेहतर बनाए रखने महापौर रामू रोहरा से भी समय -समय पर चर्चा करते रहते है।
उल्लेखनीय है कि धमतरी नगर निगम अन्तर्गत वार्ड क्रमांक 36 जोधापुर वार्ड में पूर्व में 10 वर्षो के पार्षदीय कार्यकाल में दमयंतीन दीपक गजेन्द्र ने विकास के नये आयाम स्थापित किये थे। बुनियादी सुविधाओं स्वच्छता के साथ ही विकास के अनेक कार्य उन्होने कराए है।
ज्ञात हो कि 2014 में हुए नगरीय निकाय चुनाव में जोधापुर वार्ड से दमयंतीन गजेन्द्र भाजपा से पार्षद निर्वाचित हुई जिसके पश्चात पूरे 5 सालों तक वार्ड में विकास को प्राथमिकता दी गई। जिसके पश्चात उनके पति दीपक गजेन्द्र जोधापुर वार्ड से 2019 नगरीय निकाय चुनाव में पार्षद निर्वाचित हुए। जिसके पश्चात श्री गजेन्द्र ने वार्ड के विकास को गति दी। वार्ड में बुनियादी सुविधाएं पानी, स्वच्छता, बिजली पर विशेष जोर दिया। बता दे कि श्री गजेन्द्र वर्तमान में भी वार्डवासियों से संवाद करते है। वार्ड भ्रमण के दौरान वार्डवासियों से रुबरु होते है।
पूर्व पार्षद दमयंतीन दीपक गजेन्द्र ने कहा कि साय सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल को उपलब्धियों से भरा बताया। साय सरकार लगातार प्रदेश के सभी वर्गो के हितों के लिए कार्य कर रही है। गरीब, मजदूर, किसान, मध्यम वर्गीय, व्यापारी सहित सभी वर्ग के लोग साय सरकार के विकास परख कार्यो से संतुष्ट है। हमने मोदी की गारंटी के सभी प्रमुख वादे प्राथमिकता से पूरे किये हैं। इससे हर वर्ग का विकास हुआ है, प्रदेश में खुशहाली आई है। हमारी सरकार इसी निरंतरता को बनाए रखते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!