Uncategorized

राजिम मेले में आयोजित भंडारे व गंगा आरती में पूर्व विधायक लेखराम साहू हुए शामिल


धमतरी। माघी पुन्नी मेला राजिम में राजिम भक्तिन माता समिति द्वारा एवं स्वं श्यामा चरण शुक्ल की पुण्यतिथि पर भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से लेखराम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग नई दिल्ली, अमितेश शुक्ल पूर्व विधायक राजिम, लाला साहू अध्यक्ष राजिम भक्तिन माता समिति प्रेम साहू प्रीतम साहू सरपंच घनश्याम साहू पूर्व ब्लाक अध्यक्ष एवं समिति के समस्त सदस्य उपस्थित रहे। लेखराम साहू अपने उद्बोधन में कहा कि साहू समाज हमेशा से भोग भंडारा में अपना विशेष योगदान देते आ रहे हैं जो साहू समाज के लिए बहुत ही गौरव की बात है मैं कुलेश्वर महादेव और राजिम लोचन भगवान से प्रार्थना करता हूं कि इस क्षेत्र वासियों को हमेशा आर्थिक रूप से मजबूत बनाए रखें एवं इस क्षेत्र में चहू मुखी विकास होता रहे। लेखराम साहू ने राजिम भक्तिन माता समिति को 11000 प्रदान किया।
वहीं राजिम कुंभ मेले में आयोजित गंगा आरती में लेखराम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग नई दिल्ली सहित अन्य गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!